टेलिकॉम रेगुलेटर TRAI ने रिलायंस जियो के लाइफटाइम फ्री कॉलिंग वाले ऑफर को क्लीन चिट दे दी है. इसी के साथ ये साफ हो गया कि 31 दिसंबर को रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर खत्म होने के बाद भी जियो पर फ्री कॉलिंग की सुविधा हमेशा मिलती रहेगी.
जियो पर जिंदगी भर फ्री कॉलिंग का रास्ता साफ
ट्राई ने क्लीन चिट दे दी है. अब जियो के रास्ते में कोई भी नहीं है.

टेलिकॉम ऑपरेटर्स को लिखे अपने लेटर में TRAI ने कहा, 'जियो ने अपने जिन टैरिफ के बारे में जानकारी दी है, वो मौजूदा नियमों के लिहाज से सही हैं और दूसरी कंपनियों के साथ भेदभाव करने वाले नहीं हैं. ये टैरिफ इंटर-कनेक्ट चार्ज और दूसरी कंपनियों को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं.'
असल में इस लेटर के आने से पहले एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया समेत कई टेलिकॉम कंपनियों ने ट्राई से जियो के फ्री कॉलिंग वाले ऑफर की शिकायत करते हुए कहा था कि इसकी वजह से बाजार का कॉम्पिटीशन एकतरफा होता जा रहा है. कंपनियों के मुताबिक ऐसे ऑफर्स से दूसरी कंपनियों को नुकसान हो रहा है और टेलिकॉम इंडस्ट्री के नियम भी टूट रहे हैं.

दूसरी कंपनियां इसलिए भी परेशान हैं, क्योंकि जब किसी एक कंपनी के सिम से दूसरी कंपनी के सिम पर कॉल की जाती है तो कॉल करने वाली कंपनी को 14 पैसे प्रति मिनट की दर से दूसरी कंपनी को भुगतान करना होता है. लेकिन, TRAI से क्लीन चिट मिलने के बाद अब जियो के रास्ते में कोई अड़चन नहीं है.
जियो मे TRAI को अपने जिन टैरिफ की जानकारी दी है, उसमें 4G इंटरनेट टैरिफ के अलावा फ्री लोकल, STD कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की जानकारी है. 31 दिसंबर तक फ्री डेटा और कॉलिंग का ऑफर तो जारी रहेगा ही, साथ ही, रिलायंस ने संकेत दिए हैं कि इस ऑफर को 31 दिसंबर के बाद भी बढ़ाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: नीला-नारंगी, दो रंगों में क्यों है जियो सिम और कौन सा लेना चाहिए जियो वालों के लिए एक बुरी खबर और देश के लिए एक अच्छी खबर रिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई है क्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें बिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंस जियो चलाने का नया जुगाड़ इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा













