The Lallantop

नरेंद्र मोदी की वजह से इस बार रावण को जल्दी मरना पड़ेगा!

नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो दशहरा मनाने लखनऊ जा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी करते हैं, वो किसी न किसी तरह से अजूबा हो जाता है. अब देखिए न. जनाब इस मर्तबा दशहरा मनाने लखनऊ जा रहे हैं और उनकी वजह से रावण को वक्त से पहले मरना पड़ रहा है. बेचारा वैसे भी हर साल हजारों जगह मारा जाता है और इस बार वक्त से पहले मारा जाएगा.

Advertisement

दशहरे के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के शिरकत की पुरानी रवायत है, लेकिन अभी तक सभी प्रधानमंत्री दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो दशहरा मनाने लखनऊ जा रहे हैं. यूपी चुनाव के मद्देनजर इसे उनके चुनावी दांव के रूप में देखा जा रहा है. खैर, अभी राजनीति नहीं, रावण की बात करते हैं.

सोमवार को लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पीएम मोदी के दशहरा कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मोदी रामलीला के रामोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जो कुल 10 मिनट का होगा. मोदी के मंच पर आने के बाद रामजी की आरती होगी, लेकिन आरती भी पूरी नहीं होगी. उसका बस एक हिस्सा ही गाया जाएगा. इसके बाद मोदी के सामने रावणवध का मंचन किया जाएगा, लेकिन मोदी की मौजूदगी की वजह से इसे भी छोटा कर दिया गया है.

Advertisement

जो समिति ये रामलीला करवा रही है, इसका रजिट्रेशन 1860 में हुआ था. समिति ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव को भी न्योता दिया, लेकिन ये अभी से कन्फर्म है कि अखिलेश कार्यक्रम में नहीं आएंगे. उनकी जगह राज्य सरकार का कोई मंत्री आएगा.


ये भी पढ़ें: अंबानी ने दिया नरेंद्र मोदी के मॉडलिंग करियर को पहला ब्रेक! अटैक के बाद पहली बार सामने आए PM मोदी और चुटकुला सुनाकर चले गए बेस्ट पीएम मोदी और यूनेस्को के नाम पर आप बुद्धू बन गए हो

Advertisement
Advertisement