The Lallantop

रोहित शेट्टी की 'सर्कस' के लिए रणवीर सिंह ने बड़ी करारी फीस ली है!

फिल्म का नाम पहले 'अंगूर' रखा गया था.

Advertisement
post-main-image
रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह. 'सर्कस' मूवी के सेट पर. फोटो- इंस्टाग्राम.
साल 2018 में रणवीर सिंह की एक फिल्म आई थी, नाम था 'सिंबा'. जिसे डायरेक्ट किया था रोहित शेट्टी ने. अब एक बार फिर रणवीर, रोहित शेट्टी की फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. जिसका नाम होगा 'सर्कस'. खबर है कि 'सर्कस' फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने बहुत मोटी फीस ले ली है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर ने इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये फीस ली है. उन्होंने 75 दिनों के शूटिंग शेड्यूल के लिए ये फीस मांगी है. इस हिसाब से अंदाज़ा लगाया जाए तो एक दिन के लिए रणवीर ने लगभग 66 लाख रुपये की फीस ली है. इस फीस के बाद रणवीर कुछ हाइएस्ट पेड एक्टर्स में से एक बन गए हैं. सोर्स के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि रणवीर, हर फिल्म की सफलता के बाद अपनी ये फीस बढ़ाते जाएंगे.
Ranveer And Rohit
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी. फोटो- इंस्टाग्राम
# 'सर्कस' में रणवीर का डबल रोल रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल होने वाला है. मूवी शेक्सपियर के प्ले ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ से प्रेरित होगी. इसमें रणवीर के अपोज़िट पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस नज़र आएंगी. इसके अलावा फिल्म में वरुण शर्मा भी मज़ेदार किरदार निभाते दिख सकते हैं. # कॉपी राइट के चक्कर में बदला नाम रणवीर की इस फिल्म का नाम पहले ‘अंगूर’ रखा गया था. मगर बाद में कॉपी राइट का कोई बखेड़ा ना हो, इसलिए इसका नाम बदलकर 'सर्कस' रख दिया गया. इससे पहले भी  'अंगूर' नाम की एक फिल्म बन चुकी है. जो साल 1982 में आई थी और वो भी 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' का ही ऐडाप्टेशन थी. उसे बनाया था गुलज़ार ने. फिल्म में संजीव कुमार और देवेन वर्मा थे.
साल '1982' में आई अंगूर मूवी का पोस्टर.
साल '1982' में आई अंगूर मूवी का पोस्टर.
# 'सिंबा 2' का दिया था हिंट बीते दिनों रणवीर सिंह ने 'सर्कस' के सेट से एक फोटो शेयर की थी. जिसके कैप्शन को पढ़कर लोगों अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया कि 'सिंबा' का सीक्वल भी बनाया जा सकता है. इस फोटो में रोहित शेट्टी और रणवीर दोनों दिखाई दे रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा,
'सर्कस' के सेट पे 'सिंबा 2' की खोज हो रही है.
फिलहाल 'सिंबा 2' का तो पता नहीं मगर रणवीर सिंह की दूसरी फिल्में थिएटर रिलीज़ के लिए अटकी पड़ी हैं. इनमें क्रिकेट पर बनी '83' सबसे बड़ी है. जिसमें रणवीर, कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement