The Lallantop

मोदी के चक्कर में राम-लक्ष्मण तक नर्वस हुए जा रहे हैं

मोदी फिर कुछ ऐसा कर रहे हैं जो करने वाले वो पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
ये पुरानी फोटो है, जिसे फाइल फोटो कहिते हैं

मंच सज चुका है. प्रैक्टिस पूरी हो चुकी है. हाथ-पैरों के बाल दिन में 5-6 बार खड़े हो रहे हैं और अब बस मेकअप होना बाकी है. कुछ यही हालत है लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रामलीला करने जा रहे कलाकारों की. मोदी जो भी काम करते हैं, वैसा करने वाले वो पहले प्रधानमंत्री बन जाते हैं. एक बार फिर यही होने जा रहा है. पहली बार कोई प्रधानमंत्री दिल्ली के रामलीला मैदान के बजाय कहीं और दशहरा मनाने जा रहा है.

Advertisement

आज दशहरा है और मोदी शाम को साढ़े पांच बजे लखनऊ पहुंच जाएंगे. वहां टीपू भइया उर्फ अखिलेश यादव उर्फ 'अच्छे लड़के' उनका स्वागत करेंगे और फिर राज्यपाल राम नाइक के साथ ऐशबाग के रामलीला मैदान की तरफ कूच करेंगे. एक चीज और है. जिस मैदान में मोदी रामलीला देखने जा रहे हैं, वो मैदान थोड़ा छोटा है. तो रावण मोदी के सामने नहीं फूंका जाएगा. 56 इंच की छाती सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से 100 इंच की हो चुकी है तो जगह भी ज्यादा घेरेगी.


वेल... जोक्स अपार्ट. पर जो छोरे रामलीला करने जा रहे हैं, वो मोदी के चक्कर में नर्वस हुए जा रहे हैं. जो लड़का राम बनने जा रहा है, उससे बात किए तो बोला, 'पीएम के सामने रामलीला करने में मौज तो बहुत आएगी, लेकिन यार डर भी बहुत लग रहा है. मंच पर सब कुछ बैलेंस करके चलना होगा न. वहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी.' वैसे अपने यहां न, यही होता है. देखने वाली जनता को तो सारी कहानी पता होती है. ऐसे में अगर सलमान खान की जगह शाहरुख खान का रावण की जगह विभीषण का डायलॉग बोल गए तो हनुमान और अंगद भी गरिया दिए जाते हैं.


लखनऊ में रामलीला करने वाले कलाकार
लखनऊ में रामलीला करने वाले कलाकार

लक्ष्मण से बात किए तो वो बड़ा गिल्ल दिखाई दिए. बोले कि इत्ते बड़े आदमी के सामने परफॉर्मेंस देने जा रहे हैं तो खुशी भी है और गर्व भी. लेकिन दोस्त, यकीन नहीं मानोगे कि रावण ने क्या कहा. रावण बोले, 'हर घर में रावण है और हर इंसान के अंदर रावण है. ऐसे में मोदी के सामने मरना सौभाग्य की बात होगी.' पता नहीं क्यों पर रावण की बात से लग रहा है कि दशहरे की रात 'मैन ऑफ दि मैच' वही रहेगा.

Advertisement

वैसे इतनी सारी बातों के बीच सोशल मीडिया न भूल जाना. वहां ग्यान बांटने वालों की कमी नहीं है. मोदी दशहरा मनाने लखनऊ जा रहे हैं, इस पर भी जनता गा-बजा रही है. देख ल्यो.

tweet

मोदी का जिक्र हो और केजरीवाल का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता.

Advertisement

tweet1

ज्ञान ज्ञान ज्ञान

tweet2




ये भी पढ़ें:
नरेंद्र मोदी की वजह से इस बार रावण को जल्दी मरना पड़ेगा!

अंबानी ने दिया नरेंद्र मोदी के मॉडलिंग करियर को पहला ब्रेक!

बेस्ट पीएम मोदी और यूनेस्को के नाम पर आप बुद्धू बन गए हो

Advertisement