The Lallantop

कोटा में एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, छह दिन में तीन छात्रों ने दे दी जान

कोटा में इस साल तैयारी करने आए 21 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं

Advertisement
post-main-image
कोटा में पूरे देश से स्टूडेंट पढ़ाई करने आते हैं | प्रतीकात्मक फोटो: आजतक

कोचिंग हब कहे जाने वाले राजस्थान के कोटा शहर में एक और कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया है. स्टूडेंट का नाम मनीष प्रजापति बताया जा रहा है. 17 साल का मनीष उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कोटा में बीते छह दिनों में आत्महत्या का ये तीसरा मामला है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े चेतन गुर्जर की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोटा पुलिस ने बताया कि मनीष प्रजापति पिछले छह महीने से कोटा के एक निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट में ज्वॉइन्ट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) परीक्षा की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मनजोत की हत्या या आत्महत्या?

कोटा में सुसाइड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले मनजोत सिंह ने बीते हफ्ते कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था. वो कोटा में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था. पुलिस जब पहुंची तो हॉस्टल में मनजोत का रूम अंदर से लॉक था. दरवाजा तोड़ने पर उसका शव मिला.

Advertisement

मनजोत के माता-पिता ने हत्या का शक जताया. उनका कहना था कि मनजोत के मुंह पर पॉलीथिन थी और हाथ पीछे बंधे हुए थे, तो ये आत्महत्या कैसे हो सकती है. मामले जांच करते हुए पुलिस ने मृतक छात्र के क्लासमेट, हॉस्टल के मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया.

आजतक के मुताबिक इसके बाद 5 अगस्त को बिहार के रहने वाले 16 वर्षीय छात्र भार्गव मिश्रा ने सुसाइड कर लिया. भार्गव बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला था. भार्गव इसी साल अप्रैल में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की कोचिंग के लिए कोटा आया था. और महावीर नगर इलाके में स्थित एक मकान में किराए पर रह रहा था.

जैसा कि हमने खबर की शुरुआत में ही बताया कि कोटा एक कोचिंग हब माना जाता है. इस वजह से यहां हर साल देशभर से बड़ी संख्या में छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने आते हैं. इस साल अब तक यहां तैयारी करने आए 21 स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं.

Advertisement

वीडियो: वायरल बॉय सोनू कुमार ने बताया बिहार एजुकेशन सिस्टम की इस खामी के कारण कोटा आते हैं छात्र

Advertisement