राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को कोरोना संक्रमण हो गया है. दोनों ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है. मंगलवार, 4 अप्रैल को अशोक गहलोत ने ट्वीट कर ये बताया,
अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे को कोरोना हुआ, फेमस क्रिकेट कमेंटेटर की भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव
क्रिकेट कमेंटेटर ने यूट्यूब कम्युनिटी पर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है.


"पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं. मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं. डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य करूंगा. आप सब सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें."
वहीं सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,
"कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉक्टरों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं. जो लोग संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें."
वहीं पूर्व क्रिकेटर और चर्चित क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी कोविड की चपेट में आ गए हैं. उन्होंने यूट्यूब कम्युनिटी पोस्ट में लिखा है,
"रुकावट के लिए खेद है...कोविड ने फिर स्ट्राइक किया है. कुछ दिन के लिए कमेंट्री बॉक्स में नजर नहीं आऊंगा. इधर भी कॉन्टेंट थोड़ा कम आ सकता है. गला खराब...तो आवाज का लोचा. थोड़ा देख लेना भाई लोगों...बुरा मत मानना. हल्के लक्षण है... भगवान का शुक्र है."
पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Cases) के मामले बढ़े हैं. बीती 30 मार्च को देश में कोविड-19 के ऐक्टिव केसों की संख्या साढ़े 13 हजार थी. आज की तारीख यानी 4 अप्रैल को ऐक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 हजार से ज्यादा हो गई है. ऐक्टिव केस यानी जो व्यक्ति फिलहाल वायरस से संक्रमित है.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 30 मार्च को कोविड-19 का पॉजिटिविटी रेट 2.73 फीसदी था, जो बढ़कर 6 परसेंट से ज्यादा हो गया है. इसका मतलब 100 लोगों की टेस्टिंग में औसतन 6 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिल रहे हैं.
महाराष्ट्र, दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में कोविड केस तेजी से बढ़ने लगे हैं. महाराष्ट्र में 4 अप्रैल को कोविड के 711 नए मामले दर्ज हुए जो पिछले दिन से 200 फीसदी से ज्यादा हैं. एक दिन पहले राज्य में 248 केस सामने आए थे. देश में सबसे ज्यादा ऐक्टिव कोविड केस केरल (6229) और महाराष्ट्र (3532) में हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 4 अप्रैल को देशभर से 3,038 नए केस दर्ज किए गए. 2 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के 3824 नए केस सामने आए थे. ये पिछले 6 महीनों में एक दिन में दर्ज हुए कोरोना केसों की सबसे बड़ी संख्या थी.
कई हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोविड के बढ़ते मामलों के लिए XBB.1.16 वेरिएंट जिम्मेदार हो सकता है. हाल ही में इंडिया टुडे से बात करते हुए फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंड में क्रिटिकल केयर की हेड और सीनियर कंसल्टेंट डॉ वैशाली सोलाओ ने कहा था,
“अधिकारियों को XBB1.16 स्ट्रेन पर नज़र रखने के लिए जीनोमिक टेस्टिंग पर ध्यान देना चाहिए.”
इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के हालिया डेटा में पता चला था कि देश के 11 राज्यों से XBB.1.16 वेरिएंट के 610 केस मिले थे. इस वेरिएंट के बारे में जनवरी 2023 में पहली बार जानकारी सामने आई थी.
वीडियो: मास्टर क्लास: कोरोना में ऐसा क्या किया जो H3N2 वायरस हावी हो रहा है?






















