The Lallantop

रात को मंदिर में घुसा, घंटा बजाकर पूजा की और फिर चोरी, इस वीडियो से कुछ घंटों में पकड़ा गया

चोरी घटना को लेकर Rajasthan की Alwar Police ने बताया कि वो पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है. लेकिन ये चोर कैसे पकड़ा गया?

Advertisement
post-main-image
पूजा करने के बाद मंदिर में रखा सामान चुरा ले गया (फोटो: आजतक)

राजस्थान के अलवर स्थित एक मंदिर में चोरों ने दान पात्र में रखे रुपए चुरा लिए ( Rajasthan, Alwar robbery from temples ). लेकिन चोरी से पहले चोर ने मंदिर में कुछ ऐसा काम किया जिसकी चर्चा हर तरफ है. चोरी की पूरी घटना CCTV में कैद हुई है. चोरी की घटना के बाद पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

आजतक से जुड़े हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक चोरी की घटना 16 मार्च की है. अलवर के आदर्श नगर स्थित राम सरकार हनुमान मंदिर में एक शख्स ताला तोड़ कर अंदर घुसता है. भगवान की पूजा करता है. पूजा करने के बाद वो मंदिर में रखे चांदी के जेवर, भगवान पर लगा छत्र, दान पात्र में रखे पैसे उठाता है और फरार हो जाता है. अगले दिन मंदिर के पुजारी जब वहां पहुंचते हैं तो उन्हें चीजें गायब मिलती हैं. जिसके बाद चोरी के शक में वो पुलिस को घटना की जानकारी देते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचती है और मामले की जांच शुरू करती है. जांच के दौरान जब पुलिस मंदिर में लगे CCTV फुटेज चेक करती है तब मामला खुलता है.

Advertisement
चोरी से पहले किया ये काम

फुटेज के आधार पर पुलिस शख्स की पहचान अलवर के पटेल नगर के रहने वाले गोपेश शर्मा के तौर पर करती है. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाती है. पूछताछ के दौरान गोपेश ने पुलिस को बताया कि वो पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है. वो सिर्फ मंदिरों को अपना निशाना बनाता था. चोरी से पहले वो मंदिर की रेकी करता था, वहां कई दिनों तक पूजा करता था और फिर एक दिन रात में पुजारियों के जाते ही मंदिर में घुसकर चोरी को अंजाम देता था. रिपोर्ट के मुताबिक अलवर के साइबर थाने के सामने स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में भी मंदिर में चोरी की घटना दर्ज की गई थी. उस चोरी की घटना में भी चोर ने मंदिर में घुसकर पहले पूजा और चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

पुलिस ने क्या बताया?

घटना को लेकर अरावली विहार थाने के SHO गुरुदत्त सैनी ने बताया,

'कल किड्स स्कूल के पास स्थित शिव मंदिर और फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई थी. मामले को लेकर आरोपी की तलाश की गई थी. आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की पहचान 37 वर्षीय गोपेश के तौर पर हुई है. उसके पास से मंदिर से चोरी किया हुआ सामान बरामद हुआ है.'

Advertisement

ये भी पढ़ें: मंदिर में चोरी के बाद चोर ने भगवान को ही चक्कर में डाल दिया

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी गोपेश नशे का आदी है. इससे पहले भी वो ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. बता दें कि एक दूसरे मंदिर में चोरी के दौरान पहचान छुपाने के लिए आरोपी ने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था

Advertisement