क्या एक बेटा अपनी मां के साथ रेप कर सकता है?
सैड मदर्स डे! 70 साल की मां का बेटे ने किया रेप, गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ की घटना. आरोपी कई बार मां का कर चुका था रेप.
Advertisement

ये कालापन ही इस खबर की हकीकत है
मदर्स डे मनाया जा रहा है. लोग फेसबुक पर अपनी मां के साथ तस्वीरें अपलोड कर रहे हैं. लोग लिख रहे हैं. जो नहीं लिख रहे हैं वो भी अपनी मां से प्यार करते ही हैं. न सिर्फ आज के दिन. बल्कि सारे दिन. क्योंकि ये सारे दिन दिए हुए तो मां के ही हैं. लेकिन क्या कोई बेटा अपनी मां के साथ कुछ ऐसा कर सकता है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
'उसने मेरे साथ गलत किया. मैंने उससे कहा कि तुम मेरे बेटे हो. मैंने तुम्हें जन्म दिया है. मेरे साथ ऐसा मत करो. लेकिन उसने एक न सुनी. उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. भगवान उसे कभी माफ नहीं करेंगे.'छत्तीसगढ़ के बेमतरा जिले में 40 साल के एक शख्स को अपनी मां के साथ रेप करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. मां की उम्र 70 साल बताई जा रही है. आरोपी बेटा मानसिक रोगी बताया जा रहा है. मामला सामने आने के बाद उस बूढ़ी मां ने कहा, द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह 5 बजे की है. जब बेमेतरा जिले के धोरेघाट गांव में एक शख्स ने अपनी ही मां के साथ रेप किया. ये हरकत बेटे ने पहली बार 14 अप्रैल को थी, लेकिन तब मां चुप रही थीं. लेकिन जब आरोपी बेटे की करतूतें कम नहीं हुई तो आरोपी की मां ने अपनी बेटी को सब बताया. बेटी ने मां के साथ जाकर थाने में आरोपी भाई के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस के मुताबिक, उस बूढ़ी औरत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी मां के साथ ही रहता है. आरोपी के पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. आरोपी की शादी भी हो चुकी है, लेकिन वाइफ साथ नहीं रहती है. आरोपी मानसिक रोगी भी है. बूढ़ी औरत की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को जेल भेज दिया है.
Advertisement
Advertisement















