जून के शुरुआती हफ्ते में Ram Charan की Peddi सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. Varun Dhawan की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bobby Deol की Bandar भी आपस में टकराईं. 'पेद्दी' ने हफ्ते भर में 270 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. मगर वरुण और बॉबी की फिल्में बुरी तरह नाकाम होती दिखाई दीं. हालांकि इन सबके बीच हॉलीवुड की Obsession मूवी ने भारत में खूब दर्शक बटोर लिए हैं.
वरुण की HJTIHH और बॉबी की 'बंदर' फर्स्ट वीक कलेक्शन में फेल, राम चरण की 'पेद्दी' बाजी ले गई
केवल 600 शोज़ मिलने के बावजूद 'ऑब्सेशन' ने भारत में लगभग 60 करोड़ कमा लिए हैं.


राम चरण की 'पेद्दी' 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. पहले हफ्ते में इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर डाली. पर दूसरी तरफ़, फिल्म में जाह्नवी कपूर को ऑब्जेक्टिफ़ाई करने के लिए मेकर्स को खूब खरी-खोटी भी सुननी पड़ी है. लोगों का रिस्पॉन्स देख उन्हें फिल्म को दोबारा एडिट करने को मजबूर होना पड़ गया है. लेकिन ऐसा होने से पहले फिल्म ने भारत में ग्रॉस 229.95 करोड़ रुपए कमा लिए. वहीं ओवरसीज़ मार्केट से इसने 49.40 करोड़ रुपए छापे हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, 'पेद्दी' का फर्स्ट वीक कलेक्शन 279.35 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है.
वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस पर काफी स्ट्रगल कर रही है. इसमें बड़ी स्टारकास्ट, बड़ा बजट और बड़ा प्रोडक्शन हाउस- सब कुछ है. फिर भी ये भारत में एक दिन भी डबल डिजिट में कमाई नहीं कर सकी. 7.5 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली ये फिल्म 7वें दिन केवल 2.6 करोड़ ही छाप सकी है. पहले हफ्ते में इसने भारत में 43.75 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं विदेशी मार्केट में फिल्म से करीब 11.85 करोड़ रुपए आए हैं. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 55.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. इस मूवी को 55 करोड़ में बनाया गया है. इसलिए इसे ठीक-ठाक प्रॉफ़िट कमाने के लिए अभी काफी स्ट्रगल करना पड़ेगा.
रिपोर्ट्स हैं कि बॉबी देओल स्टारर 'बंदर' का बजट करीब 25 करोड़ रुपए का है. फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा. मगर आम दर्शकों के बीच ये मूवी अपनी जगह नहीं बना पाई. इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि फिल्म को केवल 820 शोज़ दिए गए हैं. वहां से इसने पहले हफ्ते में मात्र 4.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. आंकड़ों को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ‘बंदर’ के लिए थिएटर्स से अपनी लागत वसूल पाना भी अब नामुमकिन-सा है.
इन सबके बीच हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' को भारत में अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. यहां ये मूवी 29 मई 2026 को रिलीज़ हुई थी. फिल्म का बजट 7.12 करोड़ रुपए है. इस मामूली बजट पर इसने वर्ल्डवाइड 2240 करोड़ रुपए कमा लिए. भारत में इसे केवल 598 शोज़ मिले थे. बावजूद इसके ‘ऑब्सेशन’ ने यहां 59.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. केवल 15 दिनों में ही ये वर्ल्ड सिनेमा की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक बन चुकी है.
वीडियो: वरुण की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस पर पसर गई?















