राहुल गांधी सोशल मीडिया की पसंदीदा शख्सियत में से एक हैं. तो जिस दिन राहुल गांधी का अकाउंट हैक हो उस दिन जनता को ख़ास तौर पर ट्विटर पर टूट पड़ना था. और यही हुआ भी. उधर कांग्रेस ने राहुल गांधी के अकाउंट हैक करने को गिरी हुई हरकत बताया. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी के अकाउंट का हैक हो जाना इस बात का सुबूत है कि हमारी डिजिटल सुरक्षा कितनी लचर है. हर डिजिटल जानकारी तक पहुंचा जा सकता है, उसे बदला जा सकता है. इस हैकीकरण की घटना पर ट्विटर को चुप नहीं रहना था. राहुल के गांधी के अकाउंट से अपशब्दों भरे ट्वीट हो रहे थे और डिलिट हो रहे थे...
राहुल का अकाउंट हैक, ट्विटर की क्रिएटिविटी लॉग इन
राहुल गांधी वैसे ही सोशल मीडिया के चहेते हैं
Advertisement

फोटो - thelallantop
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
https://twitter.com/anantawasthi21/status/803989048729575424?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल गांधी का अकाउंट कोई पौने 9 बजे के आसपास हैक हुआ और हैक के बाद अकाउंट का नाम भी बदलकर Retarded Gandhi कर दिया गया.
https://twitter.com/WoCharLog/status/803985701050126336?ref_src=twsrc%5Etfwराहुल गांधी के अकाउंट से ट्वीट आते गए और डिलिट होते गए. ट्वीट में राहुल गांधी को 5 साल का बच्चा बताया गया और आधिकारिक बेवसाइट का एड्रेस भी बदल कर retardcopiyc.in कर दिया गया. कुछ लोगों ने इस मौके पर अरविंद केजरीवाल को भी साथ जोड़ लिया कि केजरीवाल ने अपना पासवर्ड मोदी से बदलकर DeMonetization कर दिया है...
Advertisement
https://twitter.com/TheViralFever/status/803993723927265281
https://twitter.com/naam_pk/status/803996011056205824 वैसे लोगों का ये भी कहना है कि प्रधानमंत्री की सारी अकाउंट डिटेल्स पब्लिक करने की घोषणा के बाद कई लोगों ने अपनी अकाउंट डिटेल्स पब्लिक कर दी हैं. खैर, कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है, 'इस घटना की पुलिस में औपचारिक शिकायत की जाएगी, उम्मीद है सरकार नेकनीयती से जांच करेगी और इस घटना के पीछे जो लोग हैं उन्हें दंड़ित करेगी.' जिस किसी ने भी राहुल गांधी का अकाउंट हैक किया है उस शख्स में हैकीकरण की ही रचनात्मक है बाकी लिखी तो उसने गालियां ही हैं. और इस पर ... https://twitter.com/TheLallantop/status/804004474033274880
तो किसी का मानना है अगर इतने बड़े आदमी का अकाउंट हैक हो सकता है तो जो आम लोग कैशलेस होने जा रहे हैं उनका डिजिटल पैसा चुराना तो और भी आसान होगा
https://twitter.com/drajoykumar/status/803987042531053568एक ट्वीटकर्ता ने कहा है अकाउंट हैक हुआ है कोई पहाड़ नहीं टूट पड़ा
https://twitter.com/Babu_Bhaiyaa/status/803998317617156096और अब बाबा रामदेव भी लीजिए
Advertisement
















.webp?width=120)



