The Lallantop

गुलाम, सिंधिया, हिमंता... बागियों को राहुल ने अडाणी से जोड़ा, हिमंता बोले- "कोर्ट में मिलो'

हाल ही में BJP में आए अनिल एंटनी ने कहा- 'सोशल मीडिया ट्रोल की तरह बोल रहे राहुल...'

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी के तंज भरे ट्वीट पर असम के CM हिमंता का जवाब (फाइल फोटो: आजतक)

उद्योगपति गौतम अडाणी के नाम पर लगातार मोदी सरकार को घेर रहे राहुल गांधी ने शनिवार, 8 अप्रैल को एक तंज भरा ट्वीट किया. कांग्रेस नेता ने सवाल वही उठाया है, जो वो इस मामले में पहले दिन से उठा रहे हैं. वही, अडाणी की कंपनियों में निवेश से जुड़ा सवाल. लेकिन इस बार उनका अंदाज दूसरा है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाई है और अडाणी के साथ उन नेताओं को घेरा है, जो कांग्रेस छोड़ चुके हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अडाणी के साथ जोड़ा पूर्व कांग्रेसी नेताओं के नाम

राहुल गांधी ने ट्वीट किया,

सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं!

सवाल वही है - अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?

Advertisement

राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ एक ग्राफ़िक भी शेयर किया है. इसमें अंग्रेज़ी में अडाणी (ADANI) लिखा है और उसके एक-एक अल्फाबेट के साथ गुलाम, सिंधिया, किरण, हिमंता और अनिल लिखा हुआ है. जाहिर है, इसमें राहुल गांधी का इशारा गुलाम नबी आज़ाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी, हिमंता बिस्व सरमा और अनिल एंटनी की ओर है. ये सभी नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके हैं.

गुलाम नबी आज़ाद ने अगस्त, 2022 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी. इसके बाद उन्होंने 'डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी' नाम से अपनी एक नई पार्टी बनाई. उनकी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी के क़रीब बताया जा रहा है. ज्योतिरादित्य सिंधिया मार्च, 2020 में BJP में शामिल हो गए थे. हिमंता बिस्व सरमा ने साल 2015 में BJP ज्वॉइन की थी. किरण कुमार रेड्डी और अनिल एंटनी हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं. अनिल एंटनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे हैं. 

राहुल पर अनिल एंटनी का पलटवार

राहुल गांधी के इस ट्वीट पर अनिल एंटनी ने पलटवार किया है. अनिल ने ट्वीट किया,

Advertisement

श्री राहुल गांधी - ये देखकर दुःख होता है कि एक राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष - तथाकथित पीएम उम्मीदवार @INCIndia एक ऑनलाइन/सोशल मीडिया सेल ट्रोल की तरह बोल रहे हैं न कि एक राष्ट्रीय नेता की तरह. राष्ट्र निर्माण के काम में दशकों तक योगदान देने वाले इन बड़े दिग्गजों के साथ अपना नाम देखकर बहुत खुशी हुई - और उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी क्योंकि वे भारत और हमारे लोगों के लिए काम करना पसंद करते थे न कि एक परिवार के लिए.

CM हिमंता बोले- 'कोर्ट में मिलेंगे'

वहीं असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया,

यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से अपराध की आय को कहां छुपाया है.

और आपने कैसे  ओतावियो क्वात्रोची को कई बार भारतीय न्याय के शिकंजे से बच निकलने दिया.
चलिए हम कोर्ट में मिलेंगे.

बता दें कि राहुल गांधी अडानी के मुद्दे को लेकर लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष अडाणी की कंपनियों पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के मामले में जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) बनाने की मांग कर रहा है. 

ये भी पढ़ें- पूर्व कांग्रेस नेता किरण कुमार रेड्डी ने BJP में जाकर कहा, "मेरा राजा बुद्धिमान..."

वीडियो: अडानी पर लगे 20 हजार करोड़ के 'झोल' पर विदेशी मीडिया ने क्या छाप दिया?

Advertisement