The Lallantop

राहुल गांधी को कैसी लाइफ़ पार्टनर चाहिए, इंटरव्यू में साफ-साफ बताया है!

“वो मेरे जीवन का प्यार हैं."

Advertisement
post-main-image
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी (फोटो-यूट्यूब/Rahul Gandhi)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया है कि लाइफ पार्टनर के रूप में उन्हें किस तरह की लड़की चाहिए (Rahul Gandhi Life Partner Bharat Jodo). 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान एक इंटरव्यू में राहुल गांधी ने बताया कि वो ऐसे व्यक्ति को अपनी पार्टनर बनाना चाहेंगे, जिसमें उनकी मां सोनिया गांधी और दादी इंदिरा गांधी दोनों के गुण हों. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राहुल गांधी ने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा,

“वो मेरे जीवन का प्यार हैं. मेरी दूसरी मां.”

Advertisement

इस पर राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या वो उनके जैसी महिला के साथ घर बसाएंगे तो वो जवाब में बोले,

“ये एक दिलचस्प सवाल है. उनमें कई अच्छे गुण हैं. मैं उनके जैसे गुण वाली महिला को पसंद करूंगा. मुझे कोई आपत्ति नहीं है. हालांकि मेरी मां और दादी के गुणों का मिश्रण अच्छा है.”

वेब पोर्टल 'मैशेबल इंडिया' को दिया ये इंटरव्यू राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब और ट्विटर पर शेयर किया है. 

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी ने बाइक्स और साइकिल को लेकर भी अपना प्यार जाहिर किया. उन्होंने बताया,

“मैंने इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाया है, लेकिन इलेक्ट्रिक बाइक कभी नहीं. चीनी कंपनी की साइकिल और माउंटेन बाइक देखी है जो इलेक्ट्रिक मोटर पर चलती है. बहुत रोचक कॉन्सेप्ट है और वो अच्छी है.”

कारों के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी बोले,

“मेरे पास कोई कार नहीं है बस एक सीआर-वी है जो कि मेरी मां की है.  मुझे कारों में कोई दिलचस्पी नहीं है. मुझे मोटरबाइक में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन मुझे बाइक चलाने में दिलचस्पी है. मैं एक कार ठीक कर सकता हूं लेकिन मुझे कारों को लेकर जुनून नहीं है. मुझे तेजी से चलने, हवा में चलने, पानी में चलने और भूमि में आगे बढ़ने का आइडिया पसंद है.”

राहुल गांधी से पूछा गया कि जब लोग उन्हें पप्पू बुलाते हैं तो उन्हें कैसा लगता है? इसके जवाब में वो बोले,

“मुझे परवाह नहीं है. आप जो भी कहना चाहते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. आप मुझे गाली दें या मारें, मैं आपसे नफरत नहीं करूंगा.”

इसी को बढ़ाते हुए ये भी कहा कि जो लोग उनकी दिन भर आलोचना करते हैं, ये वही लोग हैं जो उनकी दादी इंदिरा गांधी को 'गूंगी गुड़िया' कहते थे. उन्होंने कहा, 

“आयरन लेडी कहे जाने से पहले उन्हें गूंगी गुड़िया कहते थे. जो लोग मुझ पर चौबीसों घंटे हमला करते हैं, वही उन्हें गूंगी गुड़िया कहते हैं. और, अचानक गूंगी गुड़िया आयरन लेडी बन गई. असल में वो हमेशा से आयरन लेडी ही थीं.”

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंच गई थी. अभी ये रुकी हुई है और 3 जनवरी को कश्मीरी गेट से फिर शुरू होगी. ख़बर है कि जम्मू-कश्मीर में फ़ारूक़ अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ़्ती यात्रा में शामिल होंगे.

 

वीडियो: PM मोदी की मां हीरा बा की तबीयत ख़राब, क्या बोले राहुल गांधी?

Advertisement