कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi). भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के तहत 29 नवंबर को उज्जैन पहुंचे थे. यहां उन्होंने कुछ छात्राओं से मुलाक़ात की थी. शीतल, अंतिमा और गिरिजा भी इनमें थीं. इस दौरान राहुल ने लड़कियों से उनके सपनों पर बात की थी. तब इन तीनों लड़कियों ने तपाक से कहा कि उनकी इच्छा हवाई यात्रा करने का है. राहुल गांधी ने उनसे वादा किया कि वे उनका सपना जल्द पूरा करेंगे.
राहुल ने पूरा किया 10 दिन में वादा, हेलीकॉप्टर की सैर के बाद क्या बोलीं लड़कियां?
उज्जैन में किया था वादा, राजस्थान में पूरा किया, बूंदी में बुलाकर साथ सैर करवाई

राहुल गांधी उज्जैन से चले गए, भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पहुंच गई. कुछ ने शायद सोचा होगा बड़े नेता हैं, आए और चले गए, हवाई सैर कराने वादा क्या ही याद रखेंगे.
तीनों अचानक बूंदी पहुंच गईंगुरुवार, 8 दिसंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के बूंदी जिले में पहुंची. राहुल सीधे बूंदी के गुडली में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे. आगे जो बताएंगे सुनकर शायद हैरानी होगी. हेलीपैड पर MP के उज्जैन की शीतल, अंतिमा और गिरिजा बैठी थीं. वे इंतजार कर रही थीं राहुल गांधी का जो उन्हें सामने खड़े हेलीकॉप्टर की राइड करवाने वाले थे. यानी राहुल ने 10 दिन में ही अपना वादा पूरा कर दिया.
राहुल ने तीनों छात्राओं के साथ 20 मिनट की हेलीकॉप्टर राइड की. तीनों छात्राएं हेलीकॉप्टर से उतरीं तो राहुल ने उनको चॉकलेट दी. साथ ही राहुल और हेलीकॉप्टर के पायलट ने 10 मिनट तक छात्राओं को हेलीकॉप्टर से जुड़ी तकनीकी जानकारियां भी दीं. बताते हैं कि इसके बाद राहुल गांधी सीधे सोनिया गांधी से मिलने के लिए सवाई माधोपुर रवाना हो गए.
राहुल गांधी के साथ में हवाई यात्रा करने के बाद शीतल, अंतिमा और गिरिजा के चेहरे की खुशी देखने वाली थी. बोलीं, 'हम पहली बार हेलीकॉप्टर में बैठे हैं और वो भी राहुल गांधी के साथ. ये सपना पूरा होने जैसा है. ये क्षण हमारे लिए अकल्पनीय थे, हमेशा याद रहेंगे.'
वीडियो: भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी पर क्या बोले लोग? किसे बुलाने को कह दिया?













