असद अहमद, माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा. 13 अप्रैल को एक एनकाउंटर में मारा गया. उसके साथ शूटर गुलाम का भी एनकाउंटर हो गया. ये घटना झांसी जिले के पारीछा डैम के पास हुई. आजतक के वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर शम्स ताहिर खान ग्राउंड पर पहुंचे. उन्होंने वहां जो चीजें दिखीं, उससे असद के एनकाउंटर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.
'बाइक पर खरोंच नहीं, चाभी गायब...', असद एनकाउंटर पर उठ गए 5 बड़े सवाल
जहां असद का एनकाउंटर हुआ, वहां कई सवाल सामने आए!


असद और गुलाम एनकाउंटर से पहले बाइक से भाग रहे थे, ऐसा यूपी एसटीएफ का कहना है. घटनास्थल पर बाइक पलटी हुई दिखाई दी. वहां असद का शव, असलहा, बाइक, कारतूस पड़े हुए थे. बाइक से करीब 50 मीटर दूर पुलिस की गाड़ी थी. गाड़ी के कोई पार्ट्स टूटे नहीं थे और न ही कोई खरोंच आई थी. वहीं बाइक पलट गई, लेकिन उसमें कोई खरोंच नहीं आई.
2- बाइक की चाभी कहां गई?असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद झांसी की लोकल पुलिस से पहले मीडिया वहां पहुंच चुकी थी. एनकाउंटर के बाद जब मौके पर मीडिया पहुंची तो वहां बाइक की चाभी भी नहीं मिली. हो सकता है कि बाइक पुरानी थी तो चाभी ढीली होने के बाद गिर गई हो, लेकिन वहां आस-पास भी चाभी नहीं दिखाई दी. जाहिर है कि अगर कोई एनकाउंटर के बाद बाइक से गिरता है तो उस समय बाइक से कोई चाभी नहीं निकालेगा. ऐसे में चाभी कहां गई.
यूपी पुलिस के मुताबिक असद और गुलाम करीब 45 दिन से लापता थे और वो अलग-अलग राज्यों में घूम रहे थे. उनपर पुलिस ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. ऐसे में वो बिना हेलमेट के तो बाइक पर घूमेंगे नहीं. और अगर वो हेलमेट लगाए हुए थे तो एनकाउंटर के बाद उनके हेलमेट कहां गए.
4- ऊबड़-खाबड़ रास्ताशम्स ताहिर खान के मुताबिक STF का कहना है कि असद और गुलाम पारीछा डैम के आस-पास छिपे हुए थे. ये जगह नेशनल हाईवे से दो किलोमीटर दूर थी. उस जगह तक पहुंचने के लिए पगडंडी बनी हुई है, जो कि पथरीली, कच्ची और ऊबड़-खाबड़ है. यहां कोई भी गाड़ी 10 से 20 किमी प्रति घंटा से ज्यादा गति में नहीं चल सकती है. इसलिए ये सवाल उठ रहा है कि जब STF दोनों का पीछा कर रही थी तो वो इस रास्ते पर बाइक से तेजी से इतनी दूर तक कैसे पहुंच गए. यहां एक बात ये भी है कि जिस रास्ते पर उन्हें भागते हुए बताया गया है वो आगे बंद था.
5- एनकाउंटर वाली जगह को लेकर सवालअसद का जिस जगह पर एनकाउंटर किया गया था, वो जगह नेशनल हाईवे से दो किमी अंदर है. पुलिस के मुताबिक दोनों राजस्थान की ओर से हाइवे पर आ रहे थे. जिधर एनकाउंटर हुआ उसका रास्ता हाईवे पर रॉन्ग साइड में पड़ता है, जो बाइक वाले को दिखाई ही नहीं देगा. जिस जगह पर एनकाउंटर हुआ, उसके आसपास कोई टोल या ढाबा भी नहीं है, जिससे ये कहा जा सके कि वो आसपास कहीं रुके थे. और उस वजह से रॉन्ग साइड आ गए. ऐसे में सवाल उठता है कि वो दोनों रॉन्ग साइड क्यों भागे?
वीडियो: अतीक के बेटे असद के मारे जाने को फेक एनकाउंटर बताने वाले बड़े नेता कौन? क्या कोई जांच होगी?




















