The Lallantop

'छोड़ेंगे नहीं...', मॉस्को हमले के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर क्या कहा?

Russia के President Vladimir Putin ने Mosco Attack में आतंकवादी हमले को लेकर बयान जारी किया है.

Advertisement
post-main-image
हमले में 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है (फोटो-इंडिया टुडे)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमले को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने राष्ट्र के नाम एक संबोधन में पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. पुतिन ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि आतंकवादी हमले की प्लानिंग में शामिल सभी संदिग्धों की पहचान कर के सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
यूक्रेन ने हमलावरों की मदद की- पुतिन

रूस की न्यूज एजेंसी Tass ने अपने टेलीग्राम चैनल पर वीडियो शेयर किया है. जिसमें पुतिन ने कहा कि "रूसी खुफिया एजेंसी हमलावरों की मदद करने वालों की पहचान करने में जुटी हैं. इस हमले से जुड़ी सभी जानकारियों को सामने लाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है." पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा,

यूक्रेन की ओर से कुछ लोगों ने हमलावरों को रूस की सीमा पार कराने की तैयारी की थी. उन्होंने छिपने की कोशिश की और यूक्रेन की ओर चले गए. शुरुआती जांच में पता चला है कि सीमा पार करने के लिए यूक्रेन की ओर से उनके लिए जगह तैयार की गई थी. आतंकवादी डराने-धमकाने के इस खूनी खेल की तैयारी कर रहे थे. इस घटना की प्लानिंग करने वाले सभी लोगों की पहचान करने के बाद कार्रवाई की जाएगी. इन्हें केवल बदला लेने का इंतजार रहता है. इनका कोई भविष्य नहीं है. अब रूसियों का कर्तव्य है एक साथ रहना है, और ऐसा ही होगा. रूसी नागरिकों की एकता को कोई हिला नहीं सकता. सबसे कठिन समय के दौरान रूस हमेशा और भी मजबूत हुआ है, और अब भी ऐसा ही होगा. रूस में कोई भी कलह या दहशत का ज़हरीला बीज नहीं बो पाएगा.

Advertisement
आतंकवादी हमले पर यूक्रेन के सवाल

मॉस्को में आतंकवादी हमले को लेकर यूक्रेन का भी बयान सामने आया है. हमले में यूक्रेन का हाथ होने के आरोपों को यूक्रेन ने सिरे से इंकार कर दिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार, मायखाइलो पोडोल्याक ने 'X' पर ट्वीट में यूक्रेन पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर रूसी अधिकारियों को बयान देने की उम्मीद जताई है. उन्होंने हमले की जांच को लेकर कुछ तथ्यों पर ध्यान देने पर जोर दिया है. यूक्रेन ने सवाल किया कि 

‘बड़ी संख्या में भीड़ वाली जगह से बिना किसी जांच के हथियारबंद लोग कैसे पहुंचे? ये लोग डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक गोलीबारी करते रहे. कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई. फिर ये आतंकवादी शांति से इमारत से निकलकर कार से चले जाते हैं. शुरुआती जांच में सामने आई तस्वीरों में हमलावरों को सीधा इस्लामी कट्टरपंथियों से जोड़ दिया जाता है. इसके बाद हमलावर सीमा पार कर के वहां पहुंच रहे हैं जहां रूस- यूक्रेन के बीच लड़ाई चल रही है.  जहां हर मीटर रूसी सुरक्षा बलों से भरा हुआ है.’

ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध: पुतिन ने ऐसा क्या कहा कि दुनिया शांति की उम्मीद करने लगी?

Advertisement

उन्होंने कहा इस घटना से यूक्रेन का जरा भी संबंध नहीं है. यूक्रेन और रूस का युद्ध चल रहा है लेकिन इसका समाधान केवल युद्ध मैदान में ही होगा.  बता दें कि मॉस्को आतंकवादी हमले में अबतक 133 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है

वीडियो: दुनियादारी: नतीजा आने से पहले पुतिन की जीत तय, भारत पर क्या असर पड़ेगा?

Advertisement