The Lallantop

'रॉ' ऑनलाइन लीक हो गई

जिसने लीक की है वो 'अंदर' का ही है.

Advertisement
post-main-image
जॉन अब्राहम और मौनी रॉय स्टारर इस फिल्म को रॉबी ग्रेवाल ने डायरेक्ट किया है.
5 अप्रैल, 2019 को थिएटर्स में जॉन अब्राहम की 'रोमियो अकबर वॉल्टर (रॉ)' लगी थी. फिल्म ठीक परफॉर्म कर रही थी. आज कल लीक हो जाने का फैशन है. सो ये भी हो गई. लेकिन इसका केस थोड़ा अलग है. इसमें जिन्होंने पैसा लगाया उन्होंने ही लीक कर दिया.
हुआ ये कि जॉन अब्राहम, मौनी रॉय और जैकी श्रॉफ स्टारर इस फिल्म के रिलीज़ होने के दिन ही यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया था. लेकिन यूट्यूब में एक फंक्शन होता है. वीडियोज़ को अपने सुविधानुसार प्राइवेट या पब्लिक करने का. पब्लिक का मतलब उसे सारी दुनिया देख सकती है. और प्राइवेट में सिर्फ आप. 5 अप्रैल को 'रॉ' प्रोड्यूसर्स के यूट्यूब चैनल वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर प्राइवेट रखी गई थी. 10 अप्रैल को वायकॉम की ही टीम से किसी ने इसे पब्लिक कर दिया. उस वीडियो पर यूट्यूब कॉपी का वॉटरमार्क भी नज़र आता है. जो ये बताता है कि ये कॉपी यूट्यूब के लिए ही थी लेकिन इसे कुछ समय बाद डालना था.
रॉ के एक सीन में जॉन अब्राहम. जॉन ने फिल्म में एक इंडियन एजेंट का रोल किया था.
रॉ के एक सीन में जॉन अब्राहम. जॉन ने फिल्म में एक इंडियन एजेंट का रोल किया था.

अब पूरी फिल्म रिलीज़ के पांच दिन के भीतर यूट्यूब पर थी. लोग दनादन देख और डाउनलोड कर रहे थे. हालांकि कुछ ही टाइम बाद इसे यूट्यूब से हटा लिया गया था. फिर भी फिल्म तकरीबन आधे घंटे यूट्यूब पर जनता के लिए उपलब्ध थी. जब तक प्रोड्यूसर्स को होश आता, तब तक इस फिल्म को यूट्यूब पर करीब 350 लोगों ने देख लिया था. हमारी एक रीडर अनामिका कुमारी ने हमें मेल कर इस बारे में और जानकारी मांगी. साथ ही इस फिल्म का एक यूट्यूब स्क्रीनशॉट भी भेजा.
Screenshot_20190410_180005

'रॉ' के साथ ये चीज़ दूसरी बार हुई है. इससे पहले फिल्म को पाइरेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स ने 7 अप्रैल को अपनी वेबसाइट पर लीक कर दिया था. और वो प्रिंट भी एच.डी. (हाई डेफिनिशन) था. तमिलरॉकर्स इससे पहले भी रजनीकांत की 'काला', 'लुका छुपी' और 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जैसी फिल्में भी लीक कर चुका है.
'रोमियो अकबर वॉल्टर' 1971 में घटने वाली एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें जॉन एक इंडियन एजेंट का रोल कर रहे हैं. एक ऐसा एजेंट जिसने पाकिस्तान से इंफॉर्मेशन भेजकर 1971 के वॉर में इंडिया की बहुत मदद की थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. बीते रविवार तक 23 करोड़ रुपए कमा चुकी  थी. फिल्म को रॉबी ग्रेवाल ने डायरेक्ट किया है.


वीडियो देखें: फिल्म रिव्यू: रोमियो अकबर वॉल्टर (RAW)

Advertisement
Advertisement