चिट्ठी में प्रियंका ने खुद को पार्टी का सिपाही भी बताया है. यूपी के लोगों के नाम लिखी इस चिट्ठी में उन्होंने यूपी की राजनीति बदलने की बात की है. जिसके लिए प्रियंका गांधी ने लोगों से समर्थन मांगा है. चिट्ठी के सबसे ऊपर में उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों की परेशानी की बात की है. उन्होंने लिखा
‘प्रदेश की राजनीति में एक ठहराव के कारण आज युवा, महिलाएं, किसान और मजदूर परेशानी में हैं. ये अपनी बात-अपनी पीड़ा साझा करना चाहते हैं. लेकिन राजनीतिक गुणा-गणित के शोर में युवाओं, महिलाओं किसानो और मजदूरों की आवाज़ प्रदेश की नीतियों से पूरी तरह गायब है’

यूपी के लोगों के नाम लिखी चिट्ठी में प्रियंका गांधी ने खुद को कांग्रेस का सिपाही बताया है
चिट्ठी में उन्होंने आगे लिखा है:
मैं इस धरती से आत्मिक रूप से जुड़ी हूं और मैं यह मानती हूं कि प्रदेश में किसी भी तरह के राजनीतिक परिवर्तन की शुरुआत आपकी पीड़ा को साझा किए बिना नहीं हो सकती। इसीलिए सीधा आपसे सच्चा संवाद करने के लिए मैं आपके द्वार पर पहुंच रही हूं।'इस चिट्ठी में प्रियंका गांधी ने गंगा का भी ज़िक्र किया है. उन्होंने यूपी के लोगों को विश्वास दिलाते हुए लिखा है कि वो लोगों की मदद से राजनीति में परिवर्तन लाएंगी. उन्होंने लिखा:
मैं जल मार्ग, बस, ट्रेन, पदयात्रा- सभी साधनों के ज़रिए आपसे संपर्क करूंगी. गंगा सच्चाई और समानता की प्रतीक हैं और हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति का चिन्ह है. वे किसी से भेदभाव नहीं करीं. गंगाजी उत्तर प्रदेश का सहारा है. मैं गंगाजी का सहारा लेकर भी आपके बीच पहुंचूंगी.प्रियंका गांधी यूपी दौरे के पहले चरण में लखनऊ पहुंची हैं. पहले चरण में तीन दिनों तक प्रियंका जनसभा करेंगी. उसके बाद दूसरे चरण में वो स्टीमर के ज़रिए बलिया से बिहार जाएंगी.























