The Lallantop

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ महिला ने की छेड़छाड़

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने की आलोचना.

Advertisement
post-main-image
कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय निक और उनके भाई.

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति हैं निक जोनस. इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो एक कॉन्सर्ट का है. जहां ये अपने भाई जो जोनस और केविन जोनस के साथ परफॉर्म कर रहे थे. तभी इनके साथ एक महिला छेड़छाड़ करने लगी. ये वाकया 21 अक्टूबर का है, जब निक लॉस एंजलिस में परफॉर्म कर रहे थे.

Advertisement

वीडियो में दिख रहा है कि निक गाना गा रहे हैं. और नीचे जो महिला है, वो उनका पैर छू रही है. सहला रही है. हालांकि सिक्योरिटी गार्ड ने उस महिला को ऐसा करने से मना किया. पर वो नहीं मानी. वो निक का दूसरा पैर सहलाने लगी. फिर निक ने खुद महिला को दूर किया. और पीछे मुड़कर गुस्से से देखा. तब जाकर महिला हटी.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी राय दी. और महिला की निंदा की. वहीं, लोग निक की तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

निक जोनस ने कुछ समय पहले ही अपने भाइयों जो और केविन के साथ अपना बैंड दोबारा बनाया है. और 10 साल बाद साथ मिलकर नया म्यूजिक एल्बम रिलीज किया है. इस समय निक अपने भाइयों संग म्यूजिक टूर 'हैप्पीनेस बिगिन्स' पर हैं. हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड बाउल में परफॉर्म किया था.



वीडियो देखें : गाज़ियाबाद पुलिस ने दो साल में 60 गाड़ियां चुराने वाले गैंग को धर लिया

Advertisement
Advertisement