The Lallantop

यूपी पुलिस के 3 सिपाहियों ने चांदी लूटी, व्यापारी से कहा- "बोला तो केस कर दूंगा"

प्रतापगढ़ में तैनात थे सिपाही, अधिकारियों की नज़र में आया केस फिर हुआ एक्शन!

Advertisement
post-main-image
आरोपी पुलिसवालों ने व्यापारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी | फोटो: आजतक

प्रयागराज (Prayagraj) पुलिस ने सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में 3 सिपाहियों को गिरफ्तार किया है. प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले में तैनात तीनों सिपाहियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना शनिवार, 6 अगस्त की है. हाथरस (Hathras) के सर्राफा व्यापारी विक्रम के साथ प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र में लूट की वारदात हुई थी. विक्रम के पास 4 किलो चांदी थी, जिसे 3 पुलिसवालों ने लूट लिया था. इसके बाद उन्होंने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें लूट की पूरी कहानी सुनाई. (लल्लनटॉप को और करीब से जानें)

पुलिस वालों ने कहा- ‘झूठा केस दर्ज कर जेल में डाल देंगे’

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सर्राफा व्यापारी विक्रम ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वो शनिवार, 6 अगस्त को अपने भतीजे हिमांशु के साथ कारोबार के सिलसिले में हाथरस से प्रयागराज आए थे. इस दौरान प्रयागराज के शाहगंज थाने के पास उन्हें तीन पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया. इन पुलिसवालों ने उनसे कुछ देर पूछताछ की और फिर उनसे चांदी देने को कहा. जब सर्राफा व्यापारी विक्रम ने चांदी देने से मना किया तो आरोपी पुलिसवालों ने उन पर चोरी की हुई चांदी रखने का आरोप लगाया. उन्होंने विक्रम और उनके भतीजे को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. विक्रम के मुताबिक इसके बाद आरोपी सिपाही उन्हें अपने साथ प्रयागराज के खुसरो बाग इलाके में ले गए. और उनसे चांदी लेकर उन्हें छोड़ दिया.

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विक्रम की आपबीती सुनने के बाद शाहगंज थाने की पुलिस को मामले की FIR दर्ज करने का आदेश दिया.

अलीगढ़, मथुरा और मुगलसराय के रहने वाले हैं आरोपी पुलिसवाले 

सर्राफा व्यापारी ने लूट के आरोप पुलिस पर ही लगाए थे, इसलिए शाहगंज थाने की पुलिस ने FIR लिखकर तुरंत मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि अलीगढ़ निवासी सिपाही राकेश सिंह, मथुरा निवासी सिपाही राहुल सिंह और मुगलसराय निवासी सिपाही धर्म धुरंधर गुप्ता ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. एसएचओ शाहगंज अरविंद राय ने मीडिया को बताया कि ये तीनों आरोपी पुलिस वाले प्रतापगढ़ जिले में तैनात थे. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

वीडियो देखें: भोपाल: सरकारी क्लर्क निकला करोड़ों का मालिक, छापेमारी रोकने के लिए नाटक, वीडियो वायरल

Advertisement

Advertisement