The Lallantop

"जेल में बंद अतीक का लड़का 30 लाख की रंगदारी मांग रहा", दो लोगों की शिकायत पर केस दर्ज हुआ

अतीक अहमद का बेटा अली प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद है.

Advertisement
post-main-image
दाएं से बाएं- अतीक और अशरफ, अली (Credit- India Today)

दिवंगत माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के जेल में बंद बेटे अली अहमद पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ है. अली पर दो लोगों ने आरोप लगाया है कि उसने प्रयागराज की जेल से ही अपने साथियों के साथ मिलकर रंगदारी मांगी, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. अली 30 जुलाई 2022 से प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, पहला मामला 10 लाख रुपये की रंगदारी और दूसरा 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का है. प्रयागराज के करेली थाने में दोनों पीड़ितों की शिकायत पर अली और उसके पांच साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पहले मामले में करेली के रहने वाले वाशिक जाफरी ने अली पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया. वाशिक ने अली और उसके साथी असद कालिया और इमरान के खिलाफ केस दर्ज कराया है. वाशिक का आरोप है,

Advertisement

“अली ने असद कालिया के ज़रिए इमरान से फोन करवाकर धमकाया. इमरान ने फोन पर कहा कि जहां प्लॉटिंग कर रहे हो, वहां काम करना हो तो 10 लाख दो, नहीं तो जान गंवानी पड़ेगी.”

दूसरे मामले में कसारी मसारी के रहने वाले मो अफजल ने 30 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया. अफ़ज़ल ने आरोप लगाते हुए बताया,

“मेरी जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे थे, उनको रोका गया. तब मामला शांत हुआ. लेकिन रास्ते में अली के साथी फैजान,अल्तमस और एक अज्ञात ने रोका और जमकर पिटाई की. साथ ही धमकी दी कि जेल से अली भाई और असाद भाई ने सूचना भिजवाई है कि अपनी जमीन हमें दे दो नहीं तो 30 लाख रुपए दो, जो अली भाई को भेजना है.”

Advertisement

अफजल की शिकायत पर अली और उसके साथी असाद कालिया, फैजान, अल्तमस और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच कर रही है. आजतक के मुताबिक, अफसरों का कहना है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद अतीक परिवार और साथियों के खिलाफ कई केस दर्ज हुए हैं. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement