370. बिरयानी. पीक गुडगांव कॉन्टेंट. इन कीवर्ड के इर्द-गिर्द हजारों की संख्या में रील्स और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. और इसके सेंटर में है दो लोग. बिग बॉस फेम कमीडियन प्रणीत मोरे और क्राउडवर्क में साथ दे रहा एक और लड़का. नाम हिमांशु जांगड़ा. इस मामले अब तक जो भी हो चुका है उसकी क्रोनोलॉजी ये है-
'बिरयानी के 370 वसूलूंगा' कहने वाले हिमांशु जांगड़ा की नौकरी गई
कुछ दिन पहले प्रणीत मोरे का वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में दिख रहा है कि प्रणीत स्टेज पर हैं. क्राउड से हिमांशु, एक लड़की के साथ डेट का किस्सा सुना रहा है. हिमांशु ने कहा कि वो एक लड़की के साथ डेट पर गया. वहां उसको बिरयानी खिलाई. इसके बाद लड़की घर जाने लगी. हिमांशु ने आगे कहा कि ‘बिरयानी में 370 लगे हैं, वसूल तो करूंगा ही.’


- स्टैंडअप एक्ट में हिमांशु ने घटिया जोक किया,
- प्रणीत ने इस पर भी जोक मारा,
- वीडियो वायरल, लोगों ने इसको कॉल आउट किया,
- विवाद बढ़ता देख माफी मांगी गई, अकाउंट बंद किए.
अब नया अपडेट ये है कि हिमांशु को उसकी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है. मोटा-माटी यही है मामला.
अब विस्तार से बता देते हैं कि क्या हुआ था. कुछ दिन पहले प्रणीत मोरे का वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में दिख रहा है कि प्रणीत स्टेज पर हैं. क्राउड से हिमांशु, एक लड़की के साथ डेट का किस्सा सुना रहा है. हिमांशु ने कहा कि वो एक लड़की के साथ डेट पर गया. वहां उसको बिरयानी खिलाई. इसके बाद लड़की घर जाने लगी. हिमांशु ने आगे कहा कि ‘बिरयानी में 370 लगे हैं, वसूल तो करूंगा ही.’
ये बात सुनकर ऑडियंस भी हंसी और प्रणीत मोरे की तरफ़ से भी इसे ‘पीक गुडगांव कॉन्टेंट’ कह दिया गया. उन्होंने इसका कोई विरोध नहीं किया. उसकी सोच को कॉल आउट नहीं किया. एक और वायरल वीडियो में दिखा कि इस एक्ट के बाद हिमांशु को प्रणीत ने कुछ कैश प्राइज भी दिया. हिमांशु के बयान पर लोगों ने जमकर नाराजगी जताई. जोक को घटिया और उसे महिलाओं के प्रति गलत सोच वाला बताया.
एक वायरल क्लिप में युवक ये भी कहते दिख रहा था कि लड़की की हिचकिचाहट के बावजूद वो उसे एक अंधेरे पार्क में ले जाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था. इस हिस्से को लेकर लोगों का गुस्सा और भड़क गया. लोगों ने कहा कि ये सिर्फ एक खराब जोक का मामला नहीं है, बल्कि Consent (सहमति) और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी सोच का भी है.
जैसे ही वीडियो सामने आया, खूब बवाल हुआ. लोगों ने हिमांशु की प्रोफाइल खोज ली. उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर और भी ज्यादा प्रोब्लमैटिक कॉन्टेंट मिला. 'हमारे पूर्वज पीटते थे लुगाई’, ‘अमीर लड़की को फंसाकर पैसे लूटने का सपना. सपना ही रह गया’, जैसे टेक्स्ट के साथ कॉन्टेंट मिले. इस कॉन्ट्रोवर्सी की शुरुआत में उसने इसे भी कॉन्टेंट के लिए भुनाने की कोशिश की. लेकिन जब बात बहुत बढ़ गई तो उसने लिंक्डइन और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिए. इन सबके बीच प्रणीत मोरे का माफ़ी मांगते हुए पोस्ट आया.
अब 9 जून को जांगड़ा की कंपनी स्टारविक डिज़ाइन की तरफ से बयान आया कि हिमांशु को नौकरी से निकाल दिया गया है. कंपनी ने क्या कहा, नीचे वीडियो में सुनिए.
कंपनी ने कहा कि उसने इस मामले की आंतरिक जांच की थी. जांच के बाद कंपनी ने जांगड़ा को नौकरी से निकालने का फैसला किया है.
कंपनी ने बताया कि उन्हें बीते दिनों हजारों मैसेज आए और सब में लगभग यही बात लिखी थी कि इस मामले में एक्शन लें. कंपनी ने साफ किया कि वीडियो में दिखाई गई बातें कंपनी के मूल्यों के खिलाफ हैं और ऐसी सोच का समर्थन नहीं किया जा सकता.
वीडियो: सोशल लिस्ट: प्रणीत मोरे Controversy: कॉमेडी में ‘370 रूपये वसूल’ और ‘बिरयानी’ वाले जोक पर बवाल





















