The Lallantop

प्रचार-प्रसार: पेप्सीको इंडिया और स्माइल फाउंडेशन की साझेदारी, एक लाख होल ग्रेन्स बाउल्स वितरित करेंगे

पेप्सीको इंडिया अपने ब्रांड क्वेकर और स्माइल फाउंडेशन की साझेदारी द्वारा पोषणयुक्त होल ग्रेन्स के एक लाख बाउल्स वितरित करेगा. होल ग्रेन सैंपलिंग डे 2022 के अवसर पर विशेष अभियान ‘बाउल ऑफ होप’ लॉन्च किया गया.

Advertisement
post-main-image
तस्वीर- vimeo.com से साभार.

पेप्सीको इंडिया अपने ब्रांड क्वेकर और स्माइल फाउंडेशन की साझेदारी द्वारा पोषणयुक्त होल ग्रेन्स के एक लाख बाउल्स वितरित करेगा. होल ग्रेन सैंपलिंग डे 2022 के अवसर पर विशेष अभियान ‘बाउल ऑफ होप’ लॉन्च किया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

- बाउल ऑफ होप का उद्देश्य होल ग्रेन्स और दैनिक आहार में इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.
- यह पहल भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएफएसएआई) के ईट राइट अभियान के अनुरूप है.
- देश में वंचित समुदायों तक होल ग्रेन्स की बाउल पहुंचाई जाएंगी.
- होल ग्रेन सैंपलिंग डे 2022 के अवसर पर पुणे, महाराष्ट्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

होल ग्रेन सैंपलिंग डे 2022 के अवसर पर पेप्सीको इंडिया ने अपने फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘‘बाउल ऑफ होप’’ का विस्तार किया, जिसका उद्देश्य होल ग्रेन एवं दैनिक आहार में इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. एफएसएसएआई के ईट राइट मूवमेंट के अनुरूप पेप्सीको अपने ब्रांड क्वेकर और स्माइल फाउंडेशन के साथ साझेदारी द्वारा देश के वंचित समुदायों को एक लाख पोषणयुक्त होल ग्रेन्स के बाउल वितरित कर रहा है. इसके अलावा, होल ग्रेन सैंपलिंग डे के अवसर पर पुणे, महाराष्ट्र के संतुलन भवन में स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Advertisement

इस विशेष कार्यक्रम में वैज्ञानिक एवं हेड पब्लिक हेल्थ, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन, डॉ. लक्ष्मैया; इंडियन डायटिक्स एसोसिएशन की प्रेसिडेंट मिस शिल्पा शिरोले; प्रेसिडेंट (पुणे चैप्टर), शेफ ओइनड्रिला बाला; एसोसिएट डायरेक्टर- न्यूट्रिशन साइंस, पेप्सीको इंडिया, मिस अंकिता मरवाहा; हेड सस्टेनेबिलिटी, पेप्सीको इंडिया मिस जूही गुप्ता तथा सीनियर डायरेक्टर ऑपरेशंस, स्माइल फाउंडेशन, सुब्रोतो रॉय मौजूद थे. इस समारोह में होल ग्रेन्स के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष शैक्षणिक वीडियो, प्रेज़ेंटेशन और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया. साथ ही, इस अवसर पर बच्चों को होल ग्रेन्स का वितरण किया गया और ओट्स के साथ विशेष पोषणयुक्त रेसिपी भी तैयार करके वितरित की गईं.

इस समारोह में डॉ. लक्ष्मैया, वैज्ञानिक एवं हेड पब्लिक हैल्थ, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने कहा,

‘‘पोषणयुक्त आहार न मिलना, कक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन और स्कूल से ड्रॉपआउट, ये सभी आपस में जुड़े हुए हैं. मुझे यह देखकर खुशी होती है कि बच्चों को पोषण एवं चुस्त जीवनशैली की शिक्षा देने के लिए पेप्सीको इंडिया और स्माइल फाउंडेशन ने किस प्रकार गठबंधन किया है. मुझे विश्वास है कि यह अभियान न केवल इस समस्या के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा बल्कि बच्चों में पोषण भी बढ़ाएगा.’’

Advertisement

शिल्पा शिरोले, प्रेसिडेंट- इंडियन डायटिक्स एसोसिएशन (पुणे चैप्टर) ने कहा,

‘‘बच्चों को लंबे समय तक पूरा पोषण न मिल पाने से वो अपनी उम्र के मुकाबले छोटे रह जाते हैं. अल्पपोषण का शिकार बच्चे अक्सर बीमार पड़ते हैं, जिससे उनकी वृद्धि प्रभावित होती है. बच्चों को हर फूड ग्रुप से एक सेहतमंद व संतुलित आहार चाहिए, ताकि उन्हें सेहतमंद बने रहने के लिए बड़ी संख्या में पोषक तत्व मिल सकें. एक सतत और सेहतमंद आहार में सब्जियां, फल, नट्स, फलियां और होल ग्रेन्स शामिल हैं. मैं संपूर्ण विकास और बेहतर पोषण के लिए होल ग्रेन्स खाने के महत्व के बारे में बच्चों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए पेप्सीको द्वारा पुणे में किए गए प्रयासों के लिए उन्हें बधाई देती हूँ.’’

श्री सुब्रोतो रॉय, सीनियर डायरेक्टर ऑपरेशंस, स्माइल फाउंडेशन ने कहा,

‘‘स्माइल फाउंडेशन को इस बेहतरीन अभियान का हिस्सा बनने तथा बच्चों में कुपोषण को रोकने की कोशिश करने की खुशी है. स्माइल फाउंडेशन में हम होल ग्रेन्स और पोषणयुक्त आहार लेने को प्रोत्साहित करते हैं ताकि बच्चों का संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास हो सके. हमें विश्वास है कि बाउल ऑफ होप जैसे अभियान एक सेहतमंद समाज का निर्माण करने में काफी आगे तक जाएंगे.’’

इस अभियान के बारे में मिस अंकिता मरवाहा, एसोसिएट डायरेक्टर- न्यूट्रिशन साइंस, पेप्सीको इंडिया ने कहा,

‘‘बच्चे देश के वर्तमान और भविष्य की आधारशिला हैं, इसलिए उन्हें वृद्धि व विकास के लिए पोषण दिया जाना अति आवश्यक है. पेप्सीको इंडिया कई सालों से अपने ब्रांड क्वेकर के साथ बच्चों में पोषण की कमी को दूर करने और उन्हें पोषण एवं चुस्त जीवनशैली के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए काम कर रहा है. हमारा फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘बाउल ऑफ होप’ इसी दिशा में अगला कदम है. पहले साल उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया मिलने के बाद, हमें बच्चों में पोषण की शिक्षा बढ़ाने के लिए स्माइल फाउंडेशन के साथ गठबंधन करने की खुशी है.’’

इस साल यह अभियान पुणे, महाराष्ट्र के स्कूली बच्चों में स्टंटिंग की समस्याओं, ऊर्जा की कमी, और ‘पोषण’ के विस्तृत मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है. एक विशेष कार्यक्रम में शेफ ओइनड्रिला बाला ने दिलचस्प व्यंजन, जैसे ओट्स पैनकेक एवं ओट्स इडली आदि बनाकर कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को वितरित किए.

इसके अलावा, ‘बाउल ऑफ होप’ अभियान ब्रांड का योगदान एवं कर्मचारियों का कार्यकर्ताओं के रूप में योगदान प्रस्तुत करता है. इसी प्रतिबद्धता के तहत, पेप्सीको इंडिया ने एक माइक्रोसाइट का निर्माण किया, जिसके द्वारा कर्मचारियों ने वंचित समुदायों के लिए इस अभियान में अपना योगदान दिया.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के मुताबिक भारत में एक-तिहाई प्रीस्कूल बच्चे एवं किशोरी लड़कियां एनीमिया की शिकार हैं तथा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस) 2019-21 के अनुसार 35.3 प्रतिशत की वृद्धि रुकी हुई है. पोषण में सुधार करने के लिए और भारत सरकार के पोषण अभियान एवं एफएसएसएआई के ‘ईट राइट मूवमेंट’ के अनुरूप, पेप्सीको इंडिया ने पिछले साल बाउल ऑफ होप लॉन्च किया, ताकि विविध होल ग्रेन्स के महत्व और उनके फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके. इस कार्यक्रम के तहत, पेप्सीको इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में बच्चों को पोषणयुक्त आहार प्रदान किया.

ये प्रायोजित आर्टिकल है.

नेतानगरी: राज्यसभा चुनाव का तिहाड़ जेल कनेक्शन शो में पता चल गया

Advertisement