The Lallantop

"अगर किसी मुसलमान ने अपनी दुकान खोली" - जुमे के दिन हुए बवाल से पहले ये वायरल पोस्टर किसने भेजे?

नूपुर शर्मा के खिलाफ हुए प्रदर्शन, और धीरे-धीरे हिंसा और आगजनी की खबरें आने लगीं.

Advertisement
post-main-image
भारत बंद के वायरल पोस्टर

देश और दुनिया में नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के पैंगबर मोहम्मद पर विवादित बयान को लेकर विवाद जारी है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्टर खूब वायरल हो रहा है. पोस्टर पर 10 जून को सभी मुस्लिमों की दुकानों को बंद रखने की बात लिखी है. यानी मुस्लिमों द्वारा भारत बंद के प्रदर्शन का ऐलान. मामले पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस को आशंका है कि ये पहले से सोची समझी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है. दिल्ली पुलिस इन वायरल पोस्टर की जांच कर रही है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पोस्टर में क्या लिखा है?

पोस्टर में लिखा है-

बतला दो गुस्ताख-ए-नबी को, गैरत-ए-मुस्लिम जिंदा है 
दीन पे मर मिटने का जज्बा कल भी था और आज भी है

पैगंबर मुहम्मद की शान में गुस्ताखी के खिलाफ. अगर फिर भी मुसलमान ने अपनी दुकान खोली तो समझ लेना तुम सब अपने ईमान से कमजोर हो चुके हो. 

10 जून, जुमा...भारत बंद

Advertisement
पुलिस का क्या रुख ?

खबर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को शक है कि ये मैसेज पहले से सोची समझी रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है. दिल्ली पुलिस अलग-अलग शहरों के प्रदर्शन में इस्तेमाल हुए पोस्टर्स और बैनर की भाषा और फोटो को भी जांच में शामिल कर कार्रवाई करेगी. अनुमान है कि दिल्ली से शुरुआत करके पूरे देश में जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शन करना पहले से तय किया गया था. 

बता दें कि पिछले महीने एक टीवी डिबेट के दौरान तत्कालीन बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. कई अरब देशों की आलोचना के बाद भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया. भाजपा के दिल्ली प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.  कुछ दिन पहले मोहम्मद पर विवादित बयान को लेकर कानपुर में भी हिंसा हुई थी. दो गुटों के बीच झड़प में खूब पत्थरबाजी भी हुई. 

देखें वीडियो- नूपुर शर्मा के पैगंबर वाले बयान पर ईरान ने भारत से क्या कह दिया ?

Advertisement

Advertisement