The Lallantop

चोरी करते पकड़ाया पुलिस वाला, पब्लिक ने खूब पीटा

हमको तो बचपन से ये पता था कि चोर-पुलिस दुश्मन होते हैं, लेकिन...

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही को चोरी करते हुए पकड़ा गया. भाई साहब को एक औरत का पर्स चुराने के लिए धरा गया. नेहा नाम की औरत कानपुर से देवरिया अपने बच्चों और पति के साथ अपने मायके जा रही थी. लोग कहते हैं कि एसी डिब्बे सेफ़ होते हैं. नेहा एसी डिब्बे में ही चढ़ी थीं. फिर संतकबीरनगर स्टेशन पर मदन नाम का ये सिपाही चढ़ गया. उसने नेहा से बैठने की जगह मांगी. बैठने के बाद नेहा को झपकी लगी. इतने में सिपाही ने उसका पर्स धीरे से चुरा कर अपने बैग में रख लिया. aaropi sipahi 1 चोरी करते हुए डिब्बे में मौजूद लोगों ने नेहा को देख लिया. और उन्होंने शोर मचाया. शोर से नेहा की नींद टूटी. और सिपाही की तलाशी ली गई. तो उसके बैग से नेहा का पर्स मिला. उसके बाद जनता ने पुलिसवाले की जमकर पिटाई की. जांच के बाद पता चला है कि सिपाही बस्ती जनपद के थाना पुरानी बस्ती में तैनात है. फिलहाल देवरिया थाने में उसके के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

Advertisement
Advertisement