अब डिलीट कर के भी डिलीट नहीं कर पाओगे पॉर्न
क्योंकि दिल्ली पुलिस खोज लाई है 'पॉर्न डिटेक्शन स्टिक'
Advertisement

फोटो - thelallantop
अब कंप्यूटर में पॉर्न फिल्में और वीडियो देखने वाले लोगों के लिए सिर्फ पॉर्न डिलीट करना भर काफी नहीं रहेगा. वो जो 'प्रोजेक्ट' या 'असाइनमेंट' नाम के फोल्डर में पॉर्न सेव करते थे न. और देखते ही जिसे डिलीट मार देते थे परमानेंट वाला. वो सब पुलिस को मिल जाएगा. क्योंकि दिल्ली पुलिस ले आई है पॉर्न डिटेक्शन स्टिक. टाइम्स ऑफ इंडिया की इस खबर के मुताबिक ये USB स्टिक काफी भोकाली है. इसमें एक सॉफ्टवेयर है जो डिलीट किया हुआ पॉर्न खोज निकाल लेगा. अगर किसी वीडियो या फोटो में चेहरे और न्यूड शरीर होंगे, तो ये झट से पकड़ लेगा. लेकिन इस स्टिक को आपके कंप्यूटर में लगाया गया है, इसका कोई सबूत नहीं छोड़ेगा. डरो मत. इत्ती जल्दी पुलिस नहीं आ रही तुम्हारे पास. इस स्टिक से उनको पकड़ा जाएगा जो साइबर क्राइम करते हैं. तस्वीरों और वीडियो के जरिये दूसरों को ब्लैकमेल करते हैं. तो ऐसा कोई काम मत कर देना कि पुलिस को ये स्टिक आपके कंप्यूटर में लगानी पड़े. पॉर्न डिटेक्शन स्टिक के बाद पुलिस अब चैट डिटेक्शन स्टिक खरीदने में लगी है. जिससे मिल जाएंगे आपकी चैट के डिलीट हुए मैसेज. इसलिए प्रेम से रहो. और दूसरों को इंटरनेट पर तंग मत करो. पकड़े गए तो बड़ी थू-थू होगी. जेल अगल जाओगे.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















