The Lallantop

हाथ पर गुदा टैटू भी बड़ा काम आ सकता है

पुलिस को बड़ी मुश्किल से छुटकारा दिला दिया इस टैटू ने.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
साउथ दिल्ली का पॉश इलाका. पिछले कई दिनों से चोरियां हो रही थीं. लोग परेशान थे. पुलिस कभी इधर दौड़ रही थी कभी उधर, मगर चोर तो दूर की बात उनके खिलाफ कोई सबूत भी हाथ नहीं लग रहा था. फिर चोरी हो गई. और इस बार मालवीय नगर थाने की पुलिस के हाथ लगा एक सीसीटीवी फुटेज. उस फुटेज में दिखा एक आदमी. जिसने अपना फेस तो कपड़े से ढक रखा था. पर उसके दांए हाथ पर बना सांप का टैटू दिख रहा था. उसी टैटू ने पुलिस को पूरे गैंग तक पहुंचा दिया. और पुलिस ने धर दबोचा.
पूछताछ में चोरों ने बताया कि वो उस घर को निशाना बनाते थे जो खाली होते थे. चोरी करने से पहले वो मौका-ए-वारदात का जायजा लेते. फिर रात के वक्त उस घर पर धावा बोल देते. जितना भी कीमती सामान दिखता भर ले जाते. कई घर को अपना निशाना बना चुके हैं.
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चोरों में राजू और मनीष बी है, जो कीर्ति नगर इलाके में हुई लूट का वान्टेड है. चोरों के लिए सब कुछ सही चल रहा था. बस एक गलती कर बैठे. अगर सीसीटीवी में एक चोर के टैटू की फुटेज नहीं दिखती तो आज भी उनका धंधा चल रहा होता. पर थैंक्स टू दिल्ली पुलिस. एक फुटेज से पूरे गैंग को धर लिया. Malviya nagar police खैर इस घटना से ये तो पता चल गया कि भइया कुछ भी करना, पुलिस चाहे तो उससे तुम बच नहीं सकते.

ये भी पढ़े...

दिल्ली-NCR में आपका एक नमस्ते आपको लुटवा सकता है!

राजस्थान की लुटेरी दुल्हन, जिसकी साजिश बेवकूफी के चलते लीक हो गई

फ्री में iPhone 5s चाहिए, दिल्ली के लड़कों ने निकाला जुगाड़

 

Advertisement
Advertisement