The Lallantop

अमेरिका में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से मिले PM मोदी, गाजा के हालात पर जताई गहरी चिंता

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गाजा में जारी मानवीय संकट और क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है. और फिलिस्तीन के लोगों के प्रति भारत के अटूट समर्थन की पुष्टि की है.

Advertisement
post-main-image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में हैं. (तस्वीर: X/नरेंद्र मोदी)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र के दौरान फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास (PM Modi Mahmoud Abbas) के साथ द्विपक्षीय बैठक की है. PM मोदी ने गाजा में जारी मानवीय संकट पर चिंता जाहिर की है. न्यूज एजेंसी ANI ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें दोनों नेता एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है,

Advertisement

“प्रधानमंत्री ने गाजा में जारी मानवीय संकट और क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है. और फिलिस्तीन के लोगों के प्रति भारत के अटूट समर्थन की पुष्टि की है. इसमें मानवीय सहायता जारी रखना भी शामिल है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि ‘टू स्टेट सॉल्यूशन’ ही क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता प्रदान कर सकता है. ये याद करते हुए कि भारत फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले पहले देशों में से एक था, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन की सदस्यता के लिए भारत के निरंतर समर्थन से अवगत कराया.”

ये भी पढ़ें: AI, 6G, ओलंपिक्स और चुनाव...न्यूयॉर्क में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ बैठक की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने लिखा है, “फिलिस्तीन के लोगों के साथ मित्रता को और मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया.”

Advertisement

भारत ने जुलाई महीने में गाजा के लोगों के लिए मानवीय सहायता की पहली किस्त दी थी. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (UNRWA) को 2.5 मिलियन डॉलर (लगभग 20 करोड़ 87 लाख रुपये) जारी किए थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ भी बैठकें की हैं. ये प्रधानमंत्री मोदी और कुवैत के क्राउन प्रिंस के बीच पहली बैठक थी.

उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के सदस्यों को भी संबोधित किया और अमेरिका के शीर्ष तकनीकी नेताओं और CEO के साथ एक राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस में भाग लिया. PM अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के होमटाउन विलमिंगटन, डेलावेयर में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद न्यूयॉर्क पहुंचे हैं.

वीडियो: भारत अमेरिका से बेहतर कैसे हो गया, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अमेरिका में बताया

Advertisement