The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • PM Modi address to Indian diaspora in New York US

AI, 6G, ओलंपिक्स और चुनाव...न्यूयॉर्क में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

न्यूयॉर्क के नासाउ कोलेजियम में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन. पीएम मोदी ने अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीयों को भारत का राष्ट्रदूत कहा.

Advertisement
PM Modi
न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फोटो- PTI)
pic
सौरभ
22 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 23 सितंबर 2024, 11:01 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में आज प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. पीएम मोदी को लेकर अमेरिका में रह रहे भारतीयों में इस बार भी भरपूर उत्साह देखा गया. बदले में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें भारत का सबसे मजबूत ब्रांड एंबेसडर और राष्ट्रदूत बताया. न्यूयॉर्क के नासाउ कोलेजियम में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने भारत की प्रगति का बखान भी किया और कुछ घोषणाएं भी की. एक नज़र पीएम मोदी के भाषण की दस बड़ी बातें.

पीएम मोदी ने अमेरिका और भारत के रिश्तों की प्रगाढ़ता को नई परिभाषा दी. उन्होंने कहा- "दुनिया के लिए AI का मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है, लेकिन मेरे लिए AI का मतलब अमेरिकन-इंडियन स्पिरिट भी है. यह दुनिया की नई 'AI' शक्ति है...मैं यहां मौजूद भारतीय समुदाय को सलाम करता हूं."

पीएम मोदी ने अमेरिका में भारत के उद्योग जगत के विकास के बारे में बताया. उन्होंने कहा-  "आज, दुनिया में लगभग हर बड़े ब्रांड के मोबाइल फोन भारत में बनतें हैं. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता है. अब, भारत किसी के पीछे नहीं चलता, बल्कि नई व्यवस्थाएं बनाता है और नेतृत्व करता है. भारत ने दुनिया को डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (DPI) का सिद्धांत दिया है. "

प्रधानमंत्री मोदी ने टेक्नॉलजी के क्षेत्र में निरंतर बढ़ती भारत की यात्रा पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा-  "आज भारत का 5G मार्केट अमेरिका से भी बड़ा है. यह दो साल के भीतर हुआ है. अब भारत मेड-इन-इंडिया 6G पर काम कर रहा है. वो दिन दूर नहीं जब आप अमेरिका में मेड इन इंडिया चिप देखेंगे. ये छोटी सी चिप भारत के विकसित भारत की उड़ान को नई ऊंचाई पर ले जाएगी. ये मोदी की गारंटी है."

पीएम मोदी ने भारत को अवसरों की धरती बताया. उन्होंने कहा कि "अब हम अवसरों का इंतजार नहीं करते, बल्कि अवसर पैदा करते हैं. पिछले 10 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में अवसरों के लॉन्चिंग पैड तैयार किए हैं. "

पीएम मोदी ने चेस ओलंपियाड में भारत की जीत का भी जिक्र किया. उन्होंन कहा- "भारत ऊर्जा और सपनों से भरा हुआ है. हर दिन हम नई उपलब्धियां देखते हैं. आज, भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीते हैं."

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका में होने जा रहे चुनावों के जिक्र करते हुए भारत के लोकतंत्र की प्रशंसा की. उन्होंने कहा-  "यहां (अमेरिका में) चुनाव होने वाले हैं. अभी-अभी भारत में जो चुनाव हुए हैं, वे मानव इतिहास में अब तक हुए सबसे बड़ा चुनाव था. हमारे यहां मतदाताओं की संख्या अमेरिका की कुल जनसंख्या से लगभग दोगुनी है. जब हम भारतीय लोकतंत्र के इस पैमाने को देखते हैं, तो हमें और भी गर्व होता है."

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्राथमिकता दुनिया में अपना दबाव बनाना नहीं, बल्कि अपना प्रभाव बढ़ाना है. उन्होंने कहा-  "हम आग की तरह जलाने वाले नहीं, सूरज की किरण की तरह रोशनी देने वाले हैं. हम दुनिया में अपना वर्चस्व नहीं चाहते, बल्कि दुनिया की समृद्धि में सहयोग बढ़ाना चाहते हैं."

पीएम मोदी ने भारत के निम्न कार्बन एमिशन की नीति पेश की. उन्होंने कहा-  “दुनिया की 17 फीसदी आबादी होने के बावजूद ग्लोबल कार्बन एमिशन में भारत की हिस्सेदारी सिर्फ 4 फीसदी है. दुनिया को बर्बाद करने में हमारा कोई रोल नहीं है. पूरी दुनिया की तुलना में हम भी सिर्फ कार्बन फ्यूल जलाकर अपनी ग्रोथ को सपोर्ट कर सकते थे, लेकिन हमने ग्रीन ट्रांजिशन का रास्ता चुना.”

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका में दो नए कॉन्सुलेट खोलने की घोषणा कि. उन्होंने कहा-  “पिछले साल मैंने घोषणा की थी कि हमारी सरकार सिएटल में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलेगी. उसकी शुरुआत हो चुकी है. हमने दो नए वाणिज्य दूतावासों के लिए सुझाव भी मांगे थे. मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आपके सुझाव के बाद भारत ने बोस्टन और लॉस एंजिल्स में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है.”

पीएम मोदी ने भारत में ओलंपिक खेलों को आयोजन के प्लान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा-  "अभी कुछ दिन पहले ही पेरिस ओलंपिक का समापन हुआ है. बहुत जल्द ही आप भारत में भी ओलंपिक का आयोजन देखेंगे. हम 2036 ओलंपिक की मेज़बानी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं."

इजरायल-फीलिस्तीन, रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच पीएम मोदी ने शांति की बात की. उन्होंने कहा- "हम Global South की भी एक मजबूत आवाज हैं. आज जब भारत वैश्विक मंच पर कोई बात कहता है तो दुनिया सुनती है. कुछ समय पहले जब मैंने कहा था कि ये युद्ध का युग नहीं है, तो इस बात की गंभीरता को सभी ने समझा."

वीडियो: नेतानगरी: राहुल के बाद PM मोदी के अमेरिका दौरे के क्या मायने? आतिशी को CM बनाने की असल कहानी पता लगी

Advertisement

Advertisement

()