The Lallantop

किस 'ख्वाब' का जिक्र कर PM मोदी ने देशवासियों से बड़ी मदद मांगी है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 'देशवासियों मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए'

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी ने मांगा आशीर्वाद (PTI)

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा, महंगाई, परिवारवाद और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने देशवासियों से आशीर्वाद की मांग की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा,

'हमारे सपने अनेक हैं, नीतियां स्पष्ट हैं. नियत के सामने सवालिया निशान नहीं है, लेकिन कुछ सच्चाइयोंं को स्वीकार करना पड़ेगा. उसके समाधान के लिए आज लाल किले से आपकी मदद मांगने आया हूं. आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं.'

Advertisement

पीएम मोदी ने आगे कहा,

'अनुभव के आधार पर कह रहा हूं गंभीरता पूर्वक उन चीजों को हमें लेना होगा, आजादी के अमृत काल में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, दुनिया में विकसित भारत का तिरंगा झंडा होना चाहिए.  हमें रत्ती भर भी रुकना नहीं है. सुचिता, पारदर्शिता, निष्पक्षता की जरूरत है. हम इस मजबूती को जितना खाद पानी दे सकते हैं, ये हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए. भारत के सामर्थ्य में कभी कमी नहीं थी. जो देश कभी सोने की चिड़िया था. 2047 में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, तो भारत विकसित देश होगा.'

'हिसाब दे रहा हूं… ' 

पीएम ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि भ्रष्टाचार का राक्षस इस देश को दबोचे हुए है. आगे बोले,

Advertisement

'हम जब 2014 में आए थे, तब वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे. आज हम पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए हैं. भ्रष्टाचार के राक्षस देश को दबोचे हुए थे. हमने ये सब बंद किया. मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई. गरीब कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्च करने की योजना बनाई. आज देश का सामर्थ्य बढ़ रहा है. पाई-पाई गरीब के लिए खर्च करने वाली सरकार हो, तो परिणाम क्या आता है, वो देखा जा सकता है. मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे दे रहा हूं.'

विपक्ष पर हमला

इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने संबोधन में परिवारवाद पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा,

'आज परिवारवाद और तुष्टीकरण ने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है. किसी राजनीतिक दल का प्रभारी केवल एक ही परिवार कैसे हो सकता है? उनके लिए उनका जीवन मंत्र है- परिवार की पार्टी, परिवार द्वारा और परिवार के लिए. लोकतंत्र की मजबूती के लिए परिवारवाद से मुक्ति जरूरी है.'

बताते चलें कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान सरकार की नई नीतियों का भी ज़िक्र किया. साथ ही वो महंगाई के मुद्दे पर भी काफी खुलकर बोले.

वीडियो: गलवान के बाद इंडियन एयरफोर्स का LAC पर ये काम चीन की मुश्किलें बढ़ा देगा!

Advertisement