प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 12 जनवरी को देश के सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री अपनी महाराष्ट्र यात्रा के दौरान मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का उद्घाटन करेंगे. आधिकारिक तौर पर इस पुल का नाम है- अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु (Atal Setu). महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
PM मोदी करेंगे देश के सबसे बड़े समुद्री पुल अटल सेतु का उद्घाटन, खासियत जान लीजिए
भारत के सबसे बड़ा समुद्री पुल उद्घाटन के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री Narendra Modi महाराष्ट्र में जिस Atal Setu को हरी झंडी दिखाएंगी, उसकी खासियत जान लिजिए.
.webp?width=360)
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अटल सेतु के निर्माण में कुल 17,840 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. ये लगभग 22 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला पुल है. जिसका 16.5 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के ऊपर है और 5.5 किलोमीटर जमीन पर. अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है. साथ ही यह देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है. ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस पुल से हर दिन 70,000 से ज्यादा गाड़ियां गुजरेंगी.
ये भी पढ़ें: "भारत तो ये करके ही रहेगा..."- वाइब्रेंट गुजरात समिट में क्या-क्या बोले PM मोदी?
रिपोर्ट में एक आधिकारक बयान के हवाले से लिखा गया है कि यह पुल मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की दूरी कम करेगा. साथ ही मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत तक यात्रा के समय को भी कम करेगा. इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा.
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि पुल के उद्घाटन के बाद मुबंई और नवी मुबंई के बीच यात्रा में काफी कम समय लगेगा. अभी ट्रैफिक की समस्या के कारण यात्रा में लगभग दो घंटे लगते हैं. इस पुल के शुरू होने के बाद इस दूरी को लगभग 20 मिनट में तय किया जा सकेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, MTHL को बनाने में लगभग 177,903 मीट्रिक टन स्टील और 504,253 मीट्रिक टन सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है.
MTHL पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम 100 किमी प्रति घंटा तय की गई है. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, इस पर मोटरसाइकिल, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टरों का परिचालन प्रतिबंधित रखा जाएगा. कारों, टैक्सियों, हल्के मोटर वाहनों, मिनी बसों और टू-एक्सल बसों के लिए गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे होगी. लेकिन पुल पर चढ़ने और उतरने पर इसे घटाकर 40 किमी प्रति घंटे करना होगा.
पुल के लिए टोल टैक्सदैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अटल सेतु पर चलने के लिए 250 रुपये का टोल टैक्स चुकाना होगा. मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने पहले 500 रुपये का टोल टैक्स तय किया था. फिर 4 जनवरी की बैठक में टैक्स को आधा कर दिया गया. शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आदित्य ठाकरे ने इस ब्रिज को टोल फ्री करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: PM मोदी के जाने के बाद लक्षद्वीप घूमने की 'इच्छा' में 3400 पर्सेंट का उछाल!
वीडियो: राम मंदिर के लिए 7200 किमी पैदल चल सोने की पादुका लेकर आ रहा शख्स कौन है?













