The Lallantop

'अब आप ही के साथ रहेंगे, इधर-उधर नहीं जाएंगे...', CM नीतीश का वादा, पीएम मोदी भी हंस पड़े

औरंगाबाद में पीएम मोदी के कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए 400 सीट जीतेगा. आगे आपस में कोई विवाद नहीं रहेगा.

Advertisement
post-main-image
CM नीतीश कुमार ने कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबके बीच उपस्थित हैं’. (तस्वीर- ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार, 2 मार्च को बिहार के औरंगाबाद पहुंचे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने उनका स्वागत किया. उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित किया. BJP से गठबंधन के बाद पहली PM मोदी और CM नीतीश कुमार एक साथ दिखे. CM नीतीश कुमार ने कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबके बीच उपस्थित हैं’. उन्होंने कहा कि ‘आप जब इससे पहले यहां आए थे तब मैं गायब हो गया था. आज मुझे खुशी है कि लाखों की संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं. 

Advertisement

CM नीतीश कुमार ने PM मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि ‘बहुत सारा काम जो चल रहा है, वो ये तेजी से कराएंगे’. जिसके बाद PM मोदी हंसने लगे. CM नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, 

“आप जो आए हैं यहां, इसका हम लोगों को बहुत खुशी की बात है. आप पहले आए थे. और इधर हम गायब हो गए थे. हम आपको आश्वस्त करते हैं कि इधर-उधर होने वाले नहीं हैं. हम आप ही के साथ रहेंगे.”

Advertisement
400 सीटे जीतेगा NDA-नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार अनेक योजनाओं को चला रही हैं, तेजी से विकास हो रहा है. 400 सीट एनडीए जीतेगा. आगे आपस में कोई विवाद नहीं रहेगा, मिलजुल कर काम करना है. पीएम से नीतीश कुमार ने कहा कि जो विकास होगा उसका श्रेय आपको देते रहेंगे. इस बार आप 400 सीट जीतेगी, खूब आगे बढ़ेगा.

सीएम नीतीश ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा बहुत सारा काम करवाया जा रहा है और बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं. बहुत तेजी से काम हो रहा है. इसके लिए आपका मैं अभिनंदन करता हूं. नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों को मिलकर लगातार कितना काम किए हैं. सीएम नीतीश ने बिना नाम लिए 2005 से पहले की लालू यादव-राबड़ी देवी के शासनकाल की बात करते हुए कहा, पहले कहीं कोई काम था कुछ नहीं था. कहीं आने-जाने की जगह नहीं थी. कोई पढ़ना नहीं चाहता था. हम लोग 2005 से ही सारा काम बिहार में करवाए हैं. हम लोग आपस में मिलजुल करके बिहार आप बहुत आगे बढ़ रहे हैं.

Advertisement
बिहार को पुराने दौर में नहीं जाने देंगे

PM मोदी ने भी नीतीश की बातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, बिहार में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार है. बिहार को लूटने वालों की हवा उड़ी हुई है. उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि परिवारवादी पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है. राज्यसभा जाना चाह रहे हैं.

PM मोदी ने आगे कहा कि बिहार के लोग पहले अपने घरों से निकलने से डरते थे, अब हालात बदल चुका है. पुराने वक्त में बिहार को आतंक की आग में झोंक दिया था. और लोग पलायन करने लगे थे. बिहार को अब पुराने दौर में वापस नहीं जाने देंगे. बिहार का विकास मोदी की गारंटी है. तीसरे टर्म में सरकार विकसित बिहार बनाने के लिए संकल्पित है. मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाइए और विकास का उत्सव मनाइए.

ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर का राजनीति से रिटायरमेंट, क्रिकेट में करेंगे 'फुल' वापसी, आगे का प्लान बताया

NDA के नेता पहुंचे औरंगाबाद

PM मोदी और CM नीतीश के साथ कई सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहे. इनमें जीतन मांझी, पशुपति पारस, बीजेपी से रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, प्रेम कुमार, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह, जेडीयू से सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, महाबली सिंह मौजूद रहे. PM मोदी औरंगाबाद में 21 हजार 400 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे.

वीडियो: नीतीश कुमार ने बार-बार पाला बदलने से उन्हें क्या नुकसान क्या फायदा मिला?

Advertisement