The Lallantop

मिठाई का एक पीस कम खा लेना, लेकिन पीएम मोदी की दिवाली देख लो

वीडियो और फोटो देखोगे तो नमस्ते करने लगोगे और घूमने की तमन्ना होने लगेगी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
फुलझड़ी, पटाखा, धूम-धड़ाका. लाइटिंग. मिठाइयां. मेल-मिलाप. यानी दिवाली. बड़े मशगूल रहे. और इस चक्कर में पीएम नरेंद्र मोदी की बॉर्डर पर दिवाली देखने से चूक गए. फुर्सत मिली है तो अब देख लो. चुन-चुन के तस्वीरें लाए हैं. मिठाई का एक पीस कम खा लेना, लेकिन वीडियो देखना तो बिल्कुल न भूलना.
ये तस्वीरें है हिमाचल प्रदेश के सुमदो और किन्नौर इलाकों की. जो चीन और इंडिया के बॉर्डर पर हैं. दिवाली पर यहां पीएम मोदी ने ITBP और आर्मी के जवानों के साथ वक्त गुजारा. जवानों का हौसला बढ़ाया और गांव में जाकर लोगों के साथ खुशियां बांटीं. इतने प्यारे फोटो हैं कि आपको भी रश्क आने लगेगा.
1. मुझे पहचान लो मैं हूं कहां.
modi ji new 5

2. जोर से बोलो.. जय हो.
modi ji new 3

3. आ... करो! कुछ मीठा हो जाए. 
modi ji new 6

4. अरे लो तुम भी तो लो. 
modi ji new 4

5. अरे, तुम रह गए. स्पेशली तुम्हारे लिए ही है. लो थोड़ा और लो.
modi ji new 7

6. हैलो. कैछे हो.
modi ji new 2
ये तस्वीर सुमदो के करीब कांगो गांव की है. लोग अपने बीच पीएम को देख बेहद खुश नजर आए.

7. ओके बाय! प्लीज, प्लीज... एक फोटो मेरे साथ भी.
modi ji new 1

8. इस फोटो पर मैं कुछ नहीं कहूंगा. बस आप दुलार देखिए.
modi ji new 8 new frnd

9. जब ज्यादा कैमरे सामने होते हैं तो ऐसा ही होता है. कोई इधर देखता है तो कोई उधर. 
modi ji new

अब बारी वीडियो की

अले तुम तो बड़े क्यूट हो. आओ टॉफी दूंगा. आओ चलो घूमने चलें. नहीं ओह्ह... बिना आवाज का ये वीडियो मन में कुछ ऐसा ही साउंड देगा. ये वाला वीडियो देखोगे तो नमस्ते करने लगोगे. और दिल्ली जाने की तमन्ना जाग जाएगी.
https://twitter.com/ANI_news/status/792675350648008705
मैंने तो अपना संदेश दे दिया.
https://twitter.com/ANI_news/status/792663391831633920
आज के लिए बस इतना ही. अब क्या देख रहे हो. अब तुम भी बाकी बची मिठाई खा लो या बांट दो. नहीं तो फ्रिज में रखे हुए ख़राब हो जाएगी. फिर घर में कहते फिरोगे. मिठाई ख़राब कर दी. इससे तो अच्छा किसी को दे ही देते. कम से कम किसी के पेट में पड़ जाती. अच्छा रुको जब यहां तक आए हो तो ये वीडियो भी देखते जाओ और जोर से बोलो भारत माता की जय.
https://twitter.com/ANI_news/status/792656456050880512
 
 

Advertisement
Advertisement