भूल सुधार : इस ख़बर में पहले उन सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन नहीं थे, जिन्होंने दिखाया था कि पीएम मोदी किसे देखकर हाथ हिला रहे थे. फैक्चुअली करेक्ट जानकारी आप तक पहुंचे इसलिए हमने बाद में उन यूजर्स के ट्वीट्स भी शामिल किए हैं. जबकि यह बात कल के हमारे शो सोशललिस्ट में शामिल थी, जिसे आप
यहां देख सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार 28 दिसंबर को कानपुर पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया, कानपुर IIT के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया, बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का उद्धाटन किया और नए नवेले कानपुर मेट्रो (Kanpur Metro) में सफर भी किया. ये सब तो ठीक था, लेकिन इस दौरान पीएम मोदी की एक तस्वीर में ऐसा कुछ नजर आया जो लोग समझ नहीं पाए. फोटो जब लोगों ने ट्विटर पर देखी तो मजे लेने के लिए कतार में लग गए. उन सब पर जाने से पहले वो फोटो देखिए जिसे खुद पीएम मोदी के अकाउंट से शेयर किया गया है.
'खाली स्टेशन से किसको हाथ दिखा रहे हो'
फोटो में पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मेट्रो से बाहर किसी का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं. लेकिन किसका, कोई दिख तो रहा नहीं. ट्विटर पर लोगों का सवाल भी यही है कि दोनों नेता तेज मेट्रो से बाहर आखिर किसका अभिवादन कर रहे हैं. उन्होंने मेट्रो की ऊंचाई, दूरी और रफ्तार के साथ कई और लॉजिक के साथ तर्क देते हुए पूछा कि आखिर चलती मेट्रो में उन्हें कौन देख सकता था. प्राशु राजस्थानी नाम के एक यूजर ने लिखा,
अबे खाली स्टेशन से किसको हाथ वेव कर रहे हो भाई. वैसे भी मेट्रो से बाहर से अंदर वाले दिखते ही नहीं है. स्पीड इतनी तेज.
मुकेश नाम के एक अन्य यूजर ने कहा,
एलिवेटेड ट्रेन ट्रैक पर किसको हैंड वेव कर रहे हो सर जी? इतनी दूर से कुछ नहीं दिखता है.
अस्विन ब्राइट नाम के एक यूजर ने वो तस्वीर अपलोड की जिसमें पीएम मोदी और सीएम योगी मकानों की तरफ हाथ हिला रहे हैं. इसके कैप्शन में यूजर ने तमिल में जो लिखा उसका मतलब था,
बगल में बैठे (हरदीप) सिंह के दिमाग की आवाज कह रही है, यहां बाय करने के लिए कौन दिख रहा है?
आदिल ने पीएम की फोटो पर मीम बना डाला,
वहीं श्वेता श्रीवास्तव नाम की एक यूजर ने अलग ही मौज ले ली. लिखा,
हां मोदी जी बस वहीं खड़ी थी मैं.
कानपुर की बात हो और पुड़िया का जिक्र ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है. मधुर नाम के इस यूजर को तो ये बर्दाश्त नहीं था. इसलिए उन्होंने इस फोटो के जवाब में ये रिएक्शन ट्वीट किया है,
नवीद ने इस फोटो में कुछ ज्ञानवर्धक खोज निकाला. खटपट की अटकलें लगाने वालों का मज़ाक उड़ाते हुए लिखा.
गौर से देखिए... मोदी जी और योगी जी एक दूसरे की तरफ नहीं देख रहे हैं. वे एक दूसरे से नज़र नहीं मिला पा रहे हैं. ये इस बात की ओर इशारा करता है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और भाजपा में आपसी मतभेद हैं. इस बात का सीधा संकेत है कि भाजपा चुनाव हार रही है.
एक अन्य ट्विटर खिलाड़ी ने पीएम मोदी से जुड़े ऐसे ही पुराने वाकयों का हवाला देते हुए लिखा,
खाली जगह पर हाथ लहराने का वही पुराना पोज. ऐसा लगता है कि वो उम्मीद कर रहे थे कि लोग मेट्रो के खंभों पर चढ़कर उनको भी बाय करें.
हालांकि, एक यूजर ने दूसरे एंगल से ली गई तस्वीर को भी शेयर किया और वो दिखाया जो पीएम की शेयर की हुई तस्वीर में लोग नहीं देख पाए थे दिखाया कि आखिर पीएम मेट्रो से किसका अभिवादन कर रहे थें. राजीव नाम के यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा,
उनके लिए जो पूछ रहे थे कि किसको हाथ हिला रहे हैं?
नीरज नाम के यूजर ने उन लोगों की तस्वीरें ज़ूम कर दिखाईं जो पीएम को देखकर हाथ हिला रहे थे.
UP के सीएम योगी आदित्यनाथ की ट्वीट की गई तस्वीर में भी छतों पर खड़े लोग नज़र आते हैं.
सोशल मीडिया को पहले भी हवा में हाथ हिलाते दिखे हैं मोदी
ये पहला मौका नहीं था जब सोशल मीडिया को पीएम मोदी अभिवादन स्टाइल में हाथ हिलाते दिखे. यूजर्स ने ऐसे पुराने वाकयों का भी जिक्र किया है.
साल 2019 में पीएम मोदी श्रीनगर की डल झील पहुंचे थे. उस वक्त यूजर्स ने दावा किया था कि खाली झील में वे हाथ हिला रहे थे. अगैन, पता नहीं किसे देखकर. तब उनकी काफी ट्रोलिंग हुई थी. ऐसा ही एक और मौका अक्टूबर 2020 में आया था. तब लोग कहने लगे कि पीएम मोदी खाली दिख रही अटल टनल में हाथ उठाकर हाय-बाय कर रहे थे.