The Lallantop

'अब गेंद हमारे पाले में है... ', PM मोदी ने लाल किले से पूरी दुनिया को ये बात क्यों बोली?

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ल्ड ऑर्डर को लेकर क्या बड़ी बात बोली है?

Advertisement
post-main-image
आज देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 10वीं बार तिरंगा फहराया (तस्वीरः इंडिया टुडे)

15 अगस्त 2023, आजादी की 77वीं वर्षगांठ. देश में स्वतंत्रता दिवस का जश्न है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर लाल किले से देश को संबोधित किया. उन्होंने देश के सामर्थ्य और भारत के बढ़ते प्रभाव के बारे में कहा, “भारत का सामर्थ्य और विश्वास नई बुलंदियों को पार करने वाला है. आज देश में जी-20 समिट की मेहमाननवाजी का मौका मिला. जी-20 के देशभर के कोने में अलग-अलग आयोजन हुए हैं. इससे भारत के मानवीय सामर्थ्य का दुनिया के सामने परिचय हुआ है. आज दुनिया में भारत को जानने समझने की जरूरत बढ़ी है.”

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पीएम मोदी ने भारतीयों के संघर्ष और परिश्रम के चलते कोविड के बाद भारत के बढ़ते प्रभाव की भी बात कही. उन्होंने कहा,

"आज दुनिया भर के एक्सपर्ट कह रहे हैं कि भारत रुकने वाला नहीं है. कोरोना काल के बाद दुनिया नए सिरे से सोचने लगी है. मैं विश्वास से देख रहा हूं कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया ने जो आकार लिया था. कोरोना ने उसे बदल दिया है. कोरोना के बाद ग्लोबल ऑर्डर, नया पॉलिटिकल इक्वेशन आगे बढ़ रहा है. इसके जरिए परिभाषाएं बदल रही हैं. बदलते हुए विश्व को आकार देने में 140 करोड़ भारतीयों का सामर्थ्य नजर आ रहा है. आप निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा 

ग्लोबल इकोनॉमी और ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की हिस्सेदारी बढ़ रही है. आज जो स्थिति पैदा हुई है. आज जो भारत ने कमाया है. वो दुनिया में स्थिरता की गारंटी लेकर आया है.

भारत के विकास और बढ़ती हुई ताकत के बारे में दुनिया और देशवासी आश्वस्त हैं. भारत ने अपनी ताकत और सामर्थ्य को पहचाना है. पीएम मोदी ने आगे कहा

Advertisement

अब ना हमारे मन में और ना 140 करोड़ मेरे परिवारजनों के मन में और न ही दुनिया के मन में कोई इफ्स है और बट्स (No ifs and buts) हैं. भारत की शक्ति पर अब कोई शंका नहीं है.

अब फैसला करने की घड़ी है. विश्व भारत की तरफ देख रहा है. पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘देशवासियों ने अपनी ताकत पहचानी है. सारे विश्व ने हमारे सामर्थ्य को देखा है. दुनिया का विश्वास बन चुका है. आज वर्ल्ड ऑर्डर तय करने में गेंद हमारे पाले में है. हमें इस अवसर को जाने नहीं देना चाहिए.’

Advertisement