हरियाणा में पिटबुल कुत्ते ने एक शख्स पर बुरी तरह हमला कर दिया( Haryana Pitbull attacks a man ). कुत्ते ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया जिसकी वजह से शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है.
पिटबुल कुत्ते ने लिफ्ट में शख्स पर किया हमला, प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें लगी
Sonipat में Pitbull कुत्ते ने शख्स पर हमला किया. पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने शिकायत को दर्ज कर ली लेकिन किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है.

आजतक से जुड़े पवन राठी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 15 मार्च की सुबह की है. सोनीपत में कुंडली पार्कर रेजिडेंसी में रहने वाले सुदर्शन मॉर्निंग वॉक पर गए थे. वापस आते वक्त जब वो लिफ्ट में आए तो पूनम नाम की महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ पहले से लिफ्ट में मौजूद थीं. लिफ्ट का गेट खुलने पर सुदर्शन जैसे ही अंदर पहुंचे वैसे ही पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया. इस दौरान कुत्ते ने उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया. वो बुरी तरह से घायल हो गए थे. सुदर्शन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. बता दें कि पिटबुल ब्रीड प्रतिबंधित कुत्तों की लिस्ट में शामिल हैं. इससे पहले भी पिटबुल द्वारा लोगों पर जानलेवा हमले करने के कई मामले सामने आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें: पिटबुल और रॉटविलर समेत कुत्तों की 23 नस्ल की ब्रिकी पर प्रतिबंध, केंद्र सरकार ने क्यों दिया ये आदेश
इस मामले में पीड़ित का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि
'मैंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी. लेकिन फिर भी पुलिस ने मामले पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है. मैंने रेजीडेंसी वेलफेयर एसोसिएशन से भी शिकायत की है. उन्होंने मामले पर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि कुत्ते के मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी.'
उन्होंने आगे बताया कि उनकी सोसायटी में तीन से चार पिटबुल ब्रीड के पालतू कुत्ते हैं. इन्हें बिना परमिशन के पाला जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक मामले पर प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना को लेकर कैमरे पर बात नहीं की. वहीं कुंडली थाना प्रभारी ने बातचीत के दौरान शिकायत दर्ज होने के बारे में तो बताया लेकिन कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी है.
ये भी पढ़ें: पिटबुल और रॉटविलर समेत कुत्तों की 23 नस्ल की ब्रिकी पर प्रतिबंध, केंद्र सरकार ने क्यों दिया ये आदेश
इससे पहले 1 मार्च को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी. इस दौरान पड़ोसी के घर गई 10 साल की बच्ची पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया था. जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गई थी. इलाज के दौरान बच्ची की सर्जरी करनी पड़ी थी.
वीडियो: पिटबुल और रॉटवाइलर कुत्ते ने अब किसी को काटा तो मालिक की खैर नहीं









