The Lallantop

सामान डिलीवर करने गया था शख्स, पालतू पिटबुल ने दांत से पैर जकड़ लिया, खून से लथपथ...

मामला Chhattisgarh के Raipur का है. Delivery Agent का नाम सलमान खान है. वो घर में ऑनलाइन खरीदे गए सामान को डिलीवर करने गया था. तभी पिटबुल ने उस पर हमला कर दिया.

Advertisement
post-main-image
डिलीवरी एजेंट बुरी तरह जख्मी हो गया (फोटो- X)

छत्तीसगढ़ के रायपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दिख रहा है कि घर पर सामान की डिलीवरी करने गए एक शख्स पर पालतू पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया (Pitbull Attacks Delivery Agent Raipur). वो कुत्ता घर के आंगन में खुला घूम रहा था. घर के दरवाजे के पास ही कुत्ते ने डिलीवरी एजेंट का पैर अपने दांतों से जकड़ लिया. साथ में दो और पालतू कुत्ते हैं जो शख्स पर भौंकते दिख रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कुछ महीने पहले ही सरकार ने पिटबुल ब्रीड की बिक्री और प्रजनन पर बैन लगाया था. अब वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स हमला करने वाले कुत्ते के मालिक खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, डिलीवरी एजेंट का नाम सलमान खान है. वो घर में ऑनलाइन खरीदे सामान को डिलीवर करने गया था. तभी पिटबुल ने उस पर हमला कर दिया. इस दौरान बगल वाले घर से किसी महिला ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. 

वीडियो में सलमान मदद के लिए बचाओ-बचाओ चिल्लाता दिख रहा है लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया. किसी तरह वो खुद को कुत्ते से छुड़ाकर घर से बाहर निकल गया. इस दौरान उसके हाथ और पैर खून से सने हुए दिखे. इसके बाद सलमान कुत्तों से बचने के लिए एक गाड़ी के बोनट पर बैठा हुआ दिखा. फिर आस-पास के लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे. हादसे में शख्स बुरी तरह जख्मी हुआ है.

Advertisement

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया,

कुत्ते के मालिक को जेल भेजो. मालिक को डिलीवरी एजेंट को आघात और चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना चाहिए. कम से कम 5 लाख जुर्माना और 10 लाख हर्जाना देना चाहिए. 

Advertisement
raipur, pitbull attack
फोटो-X

एक ने लिखा,

जो लोग सरकारी कानून का पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

raipur, pitbull attack
फोटो-X

ये भी पढ़ें- पालतू कुत्ते से परेशान पड़ोसियों ने मालिक को पीट दिया, आते-जाते लोगों पर झपटता था 

कुत्तों की 23 नस्ल की ब्रिकी पर प्रतिबंध

इस साल मार्च में केंद्र सरकार ने पिटबुल, रॉटविलर समेत कुत्तों की 23 ब्रीड्स के बिक्री पर रोक लगाई थी. केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखकर इस प्रतिबंध को लागू करवाने को कहा था. 23 ब्रीड के कुत्तों की ना केवल बिक्री बल्कि उनको पालने और उनके प्रजनन पर भी प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया गया. इन ब्रीड में पिटबुल, रॉटविलर, टेरियर, टोसा इनु, अमेरिकन स्टैफोर्डशायर टेरियर, फिला ब्राजालेरियो, डोगो अर्जेंटीनो, अमेरिकन बुलडॉग, बोजबोएल, कैंगल, सेंट्रल एशियाई शेफर्ड डॉग, कोकेशियान शेफर्ड डॉग, जैपनिज टोसा, कैनेरियो, रोडेशियन रिजबैक, अक्बाश, जपानी टोसा, वोल्फ डॉग, मॉस्को गॉर्ड, केन कोर्सो, तोरनजैक और टॉर्नजैक शामिल हैं.

वीडियो: सेहत : कुत्ता काट ले तो क्या बिल्कुल नहीं करना, डॉक्टर से जान लीजिए

Advertisement