लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी चरम पर है. हर पार्टी चुनाव प्रचार में जोर शोर से लगी हुई है. इनके साथ प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो भी प्रचार में लगा हुआ है. ये असली चुनाव प्रचार कर रहा है. कि चुनाव में हिस्सा जरूर लो. वोट जरूर करो. अपने वोट की ताकत पहचानो. अपने अधिकार का इस्तेमाल करो. और ये सारा ज्ञान देने के लिए पीआईबी कतई ह्यूमरस हुआ पड़ा है. मतलब बोरिंग हुए बिना अपील की जा रही है. memes बनाकर तैयार किया जा रहा है. ऐसे ही कुछ मेमे देखो और उंगली पर स्याही लगवाने की तैयारी करो.
ये देखो, मथुरादास की छुट्टी में फिर कीड़ा बैठ गया है. इस बार वजह और मजबूत है.
अब सिमरन के पास प्रॉपर वजह है राज के पास जाने की.
इससे पहले रोहन की शक्तियों का गलत इस्तेमाल हुआ था.
तो भैया पीआईबी ने तैयारी कर रखी है. पार्टियों ने तैयारी कर रखी है. आप भी सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे चौकीदार या कुछ और लगाकर अपनी फेवरेट पार्टी को सपोर्ट कर ही रहे होगे. ऑफेंड न हो भई नहीं कर रहे फिर भी वोट तो करोगे. वही तो सबका कहना है.