16 जनवरी, 2018. मध्य प्रदेश के मुरैना में सपना चौधरी के डांस का कार्यक्रम रखा गया था. और जैसा कि सपना के हर शो में होता है, लोग दूर-दूर से देखने आए. खूब भीड़ उमड़ी. शहर के 'दुबे मैरिज गार्डन' में सपना चौधरी को देखने के लिए हजारों लोग आए. टाइम था दोपहर 2 से 4 बजे. हम रुमाल रख के सीट पालने वाले लोग कभी स्कूल टाइम से नहीं पहुंचे. ऑफिस टाइम से नहीं पहुंचे. मगर सपना के शो के लिए जल्दी पहुंच गए. मैदान भर गया. देर से आने वाले लोग बाहर रह गए. भसड़ कटने लगी. तीन बजे के करीब जैसे ही सपना स्टेज पर आईं तो भीड़ बौरा गई. पुलिस ने रोका तो गुम्मेबारी कर दी.

100 पुलिस वाले लगे, तब सिचुएशन कंट्रोल हुई. लेकिन सपना का शो आधे घंटे में ही रोक दिया गया. उनको 4 बजे रवाना कर दिया गया. और शहर के ट्रैफिक की ऐसी-तैसी हो गई.

आयोजकों ने दो तरह के टिकेट रखे थे. 500 और 1000 रुपये के. मगर लोग फ्री में भी घुसना चाह रहे थे. जिसे पीछे ये सब हुआ.

सपना पहले केवल हरियाणा में बड़ा नाम थीं. मगर बिग बॉस में आने के बाद से उन्हें देश भर में सब जानने लगे. और उसके नतीजे मुरैना जैसी जगहों पर दिखने लगे.