The Lallantop

'हमसे नेतागिरी दिखा रहे हो...', प्रदर्शनकारियों से बहस करते प्रशांत किशोर का वीडियो वायरल

Prashant Kishore का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे कुछ लोगों से उलझते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद एक व्यक्ति उनसे कहता है कि क्या वे छात्रों को डरा रहे हैं. छात्र प्रशांत किशोर के खिलाफ “गो बैक, गो बैक” के नारे लगाने लग जाते हैं.

Advertisement
post-main-image
प्रशांत किशोर का वीडियो वायरल है. (फोटो: आजतक)

पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) छात्रों के निशाने पर आ गए हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें वे कुछ लोगों से उलझते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) और राष्ट्रीय जनता दल ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से शेयर किया गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है वीडियो में?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब छात्र प्रशांत किशोर से शिकायत करते हुए कहते हैं कि ‘सर आप हमें छोड़ कर चले गए’ तो PK भड़क जाते हैं. इसके बाद वो कहते हैं,

“ये नए-नए नेता अभी आए हैं बड़े. बात सुनो जरा... अभी कंबल मांगे हो हमसे और हमसे नेतागिरी दिखा रहे हो.”  

Advertisement

इसके बाद धरने पर बैठे छात्र भड़क जाते हैं. वो पलटकर प्रशांत किशोर को जवाब देते हैं-

“आपसे किसने कंबल मांगा है. आप कंबल देकर धौंस दिखा रहे हैं. हम लोग चंदा डालकर कंबल मंगाए हैं.”  

इसी वीडियो में प्रशांत किशोर छात्रों से कहते हैं, 

Advertisement

“जरूरत से ज्यादा होशियार बनोगे न…”

इसके बाद एक छात्र उनसे कहता है कि क्या वे छात्रों को डरा रहे हैं. छात्र प्रशांत किशोर के खिलाफ “गो बैक, गो बैक” के नारे लगाने लग जाते हैं.

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद प्रशांत किशोर की खूब आलोचना हो रही है.

‘प्रशांत जी नया नेता बने हैं’

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भी एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,

“प्रशांत जी खुद नया नेता बने हैं, और छात्रों को धमका रहे हैं...छात्र पुलिस से पिट रहे थे आप पीठ दिखा भाग गए, सवाल पूछने पर गाली?”

वहीं, RJD ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ से ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,

“दो कौड़ी के बाज़ारू लोग राजनीति को भी दुकानदारी समझ बैठे हैं. जैसे अपने पेड स्टाफ सह पेड कार्यकर्ताओं पर धौंस जमाते है वैसे ही जनता को समझ लिया है. इ बिहार है बाज़ारू बाबू- बीजेपी के पैसे से यहां वोट और मुद्दा नहीं बंटेगा.”

ये भी पढ़ें: अभ्यर्थियों को 'छोड़कर भागने' पर बोले प्रशांत किशोर, 'हजारों करोड़ की सौदेबाजी' का भी दावा

क्या बोले जनसुराज के नेता?

इस मामले पर दी लल्लनटॉप से बात करते हुए पूर्व IPS और जनसुराज पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आनंद मिश्र ने बताया,

“वायरल वीडियो में प्रशांत किशोर से बहस कर रहे लोग बाहरी छात्र नेता है. उनका आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है. ना ही वे अभ्यर्थी हैं. दरअसल, हमें पता चला कि धरने के दौरान छात्रों के पास कंबलों की कमी है. इसलिए हमारी तरफ से छात्रों को कंबल पहुंचाए गए थे. इसका प्रशांत किशोर वीडियो में जिक्र करते दिख रहे हैं.”

30 दिसंबर को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए प्रशांत किशोर ने प्रोटेस्ट के बीच से निकल जाने के आरोप को लेकर सफाई भी दी. उन्होंने कहा कि वे 'भागे नहीं' थे, बल्कि राज्य के मुख्य सचिव से 'बातचीत का आश्वासन’ मिलने के बाद गांधी मैदान लौट गए थे.

वीडियो: BPSC Protest: प्रशांत किशोर का मार्च, पप्पू यादव ने कौन सा वीडियो दिखा दिया?

Advertisement