Pareidolia face in clouds and things reddit discussion
बादलों में इस बला के वजह से दिखते हैं चेहरे, आज पता चल गया!
क्या आपको कभी बादलों में अलग-अलग चेहरे दिखे हैं? क्या कोई खाली डिब्बा देखने पर लगा कि अरे, इसकी तो आंखें हैं! या फिर पेड़ को देखने पर उसमें किसी कुत्ते का चेहरा नज़र आया है?
Advertisement
बादलों में दिखता कुत्ता Pareidolia कहलाता है. (फोटो: रेडिट)
24 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 24 नवंबर 2023, 11:27 AM IST)
क्या आपने कभी किसी चीज़ को देख कर सोचा है कि अरे! ये तो बिल्कुल उसके जैसा लग रहा है! चलिए, एक आसान सवाल पूछती हूं. क्या आपको कभी बादलों में अलग-अलग चेहरे दिखे हैं? क्या कोई खाली डिब्बा देखने पर लगा कि अरे, इसकी तो आंखें हैं! या फिर पेड़ को देखने पर उसमें किसी कुत्ते का चेहरा नज़र आया है?
ऐसा कभी ना कभी तो हुआ ही होगा. इसको कहते हैं- Pareidolia.
ये एक ऐसी कंडीशन है जिसमें लोगों को किसी भी चीज़ को देर तक देखते रहने से उसमें चेहरे नज़र आने लगते हैं. सिंपल शब्दों में बोलें तो किसी का किसी और के जैसा लगना ही पेरोडिलिया कहलाता है. मतलब, जब भी चंदा मामा में बिल्ली नज़र आए या फिर परछाईं में ‘भूत’ जैसा कुछ नज़र आए तो समझ जाना ये पेरोडिलिया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर कुछ ऐसे ही सवाल पूछे गए हैं. यहां लोग चीजों में चेहरे दिखने वाली तस्वीरें शेयर करते हैं. इन्हें देख आपको आसानी से समझ आ जाएगा कि आखिर ये क्या बला है? बल्कि इनको देखने के बाद आप भी सोचने लगेंगे कि क्या सच में ऐसा हुआ है या फिर ये महज एक भ्रम है. चलिए, फटाफट इन तस्वीरों पर नज़र डालते है.
हैंड्सअप, आप कैमरे की नज़र में हैं
आज खुश तो बहुत होगे तुम?
सावधान, टॉयलेट में आपको कोई देख रहा है
Advertisement
मुझे भी कोई मिल गया!
हमारी अधूरी कहानी
धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है
गाड़ी है या एलियन? आपको क्या लगता है?
ये औरत की परछाई कहां से आई?
ऐसा लग रहा है कि झाड़ियां ओके कहना चाह रही हैं
मेरी कॉफ़ी मुझसे नाराज़ है
बताओ कहीं भी कुछ भी दिख जाता है
अब आपको समझ आ गया होगा कि इस बला को Pareidolia कहते है. वैसे आपका इन अलग अलग तस्वीरों पर क्या कहना है? क्या आपके पास भी ऐसी कोई तस्वीर है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही मजेदार खबरों के लिए पढ़ते रहिए दी लल्लनटॉप.