The Lallantop

पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक से फ्लाइट में बदसलूकी, फिर कहा "स्वीटहार्ट चिल'

दीपा रियो पैरालिंपिक में शॉट-पुट इवेंट में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं.

Advertisement
post-main-image
पद्मश्री दीपा मलिक अर्जुन और खेल रत्न अवॉर्डी भी हैं. ये पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने पैरालंपिक में भारत के लिए मेडल जीता था.
ओलंपिक में मेडल, मेडल चिल्लाते हैं. जब कोई मेडल ले आए तो बड़ी देशभक्ति दिखाई जाती है. लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही ये बुखार उतर जाता है. अगर ऐसा नहीं है, तो फिर ये खबर पढ़ लीजिये. दीपा मलिक. रियो पैरालंम्पिक 2016 में सिल्वर मेडल जीतने वाली एथलीट हैं. उनके साथ फ्लाइट में बदसलूकी हुई. ये बदसलूकी टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइन्स की विस्तारा एयरलाइन एम्प्लोई ने की. दीपा मलिक ने कहा कि विस्तारा की फ्लाइट में एयरहोस्टेस ने उनके साथ बड़ा ही रूखापन दिखाया और बदतमीज़ी की. जब उन्होंने नाराजगी दिखाई तो उसने कहा, 'स्वीटहार्ट चिल.' दीपा ने जब इस बारे में ट्वीट किया तो इसके फौरन बाद एयरलाइन ने माफीनामा भी जारी कर दिया.   deepa 1 यह सब दीपा के साथ कल हुआ, जब वह विस्तारा की मुंबई दिल्ली उड़ान यूके 902 से जा रही थीं. गुरुग्राम की रहने वाली हैं दीपा मलिक. मंगलवार को सचिन तेंदुलकर और रितिक रोशन के साथ एक प्रोग्राम में शामिल होने आईं थीं. वापसी की फ्लाइट दोपहर 3.35 बजे थी, लेकिन फ्लाइट लेट हो गई. दीपा के मुताबिक वो फोन पर अपनी मां को फ्लाइट लेट होने की जानकारी दे रहीं थीं. तब ही उनसे बदसलूकी की गई. दीपा ने ट्वीट किया, व्हील चेयर हैंडलिंग भी बहुत ख़राब है. ये लोग सीट से केबिन चेयर पर शिफ्ट करने का तरीका भी नहीं जानते. पूरा स्टाफ खड़े होकर 10 मिनट तक एक दूसरे को देखता रहा.' दीपा के ट्वीट के बाद विस्तारा ने भी ट्वीट किया और दीपा मलिक से माफ़ी मांगी. कंपनी की तरफ से कहा गया, पैरालंपिक चैंपियन दीपा मलिक नेशनल हीरो हैं और सभी देशवासियों की तरह हमें भी उनकी कामयाबी पर फख्र है. हमें दुःख है कि उन्हें उम्मीद के मुताबिक फैसिलिटी नहीं दे सके. एक टीम के तौर पर हम उनसे माफ़ी मांगते हैं. हम मामले की जांच करा रहे हैं ताकि सुधार किया जा सके.' deepa 2 दीपा ने रियो पैरालंपिक में शॉट-पुट इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था. और वो इस खेल में मेडल जीतने वाली पहली इंडियन वीमेन बन गईं. विस्तारा की एक टीम दीपा मलिक के घर गई, जिसके बाद दीपा ने फिर से ट्वीट किया और कहा, उन्होंने शिकायत के बाद अच्छा रिस्पांस दिया है. और आगे सुधार की बात कही है. मैंने सिर्फ ये बात इसलिए उठाई ताकि फ्यूचर में और किसी के साथ ऐसा सलूक न हो. deepa 3

ये भी पढ़ें

बधाई हो! सोना कांसा तो था ही, दीपा चांदी ले आईं पैरालंपिक से

दीपा कर्मकार को मिल सकता है ब्रॉन्ज़ मेडल, इस वजह से

 

Advertisement
Advertisement