The Lallantop

चीन वालों इस पांडा को ओलंपिक भेजो, टंगड़ी सही फंसाता है

ज़ू में आदमी घुस गवा, पांडा कहिस 'कुश्ती लड़िहौ?' नोट- कंग फू पांडा नहीं है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
चिड़ियाघर देखने गए थे बाबू साहब. दो औरतों को इंप्रेस करने के चक्कर में बड़े से पांडा के बाड़े में घुस गए. उसको जगाया. फिर पांडा उनकी ऐसी मौज लिहिस की हवा सरक गई. इस आदमी का लास्ट नाम चेन बताते हैं. जैकी चेन नहीं है उड़ो मत. नैनचैंग ज़ू गया था. वहां पांडा के बाड़े में घुसा. पांडा का नाम है मी लिंग और उमर है 12 साल. मतलब हट्टा कट्टा पांडा का पट्ठा है. गबरू जवान. पड़ा सो रहा था. चेन अंदर जाकर उसे डिस्टर्ब कर दिहिन. पांडा जागा और लपक के पैर पकड़ लिहिस चेन के. घुसमुड़ियाने लगा. चेन की सिट्टी पिट्टी गुम. उससे छुड़ाएं लेकिन वो छोड़े न. https://www.youtube.com/watch?v=sonrW53IT-Y कुछ देर बाद चेन बचके भागने में कामयाब हुआ. मन में हनुमान चालीसा पढ़ता हुआ सेवेन गॉड्स ओल्ड ऐंड न्यू को याद करता हुआ पता नहीं कहां गया. लोगों ने देखा कि उसकी पैंट फट गई थी लेकिन खरोंच एक भी नहीं थी. माने वो सिर्फ खेलने के मूड में था नहीं तो चेन को इत्ता दर्द देता कि सुन्न की सुई भी कम न कर पाती.
ये भी पढ़ें: सेल्फी विद कोबरा इंस्टाग्राम पर, फोटो खींचक जेल में फेसबुक पर चेंपी 'सेल्फी विद कोबरा', डसा लिए 25 हजार  

Advertisement
Advertisement