The Lallantop

PAN Card फ्रॉड: कॉलेज के छात्र को इनकम टैक्स ने 46 करोड़ का नोटिस थमा दिया

ग्वालियर का एक कॉलेज स्टूडेंट पैन कार्ड फ्रॉड का शिकार हो गया है. इनकम टैक्स विभाग से टैक्स नोटिस मिलने के बाद स्टूडेंट को पता चला कि उसके पैन कार्ड से दिल्ली और मु्ंबई में दो कंपनिया रजिस्टर्ड हैं.

Advertisement
post-main-image
ग्वालियर का एक कॉलेज स्टूडेंट पैन कार्ड फ्रॉड का शिकार हो गया है.

पैन कार्ड फ्रॉड के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. ऐक्टर राजकुमार राव और सनी लियोनी सहित कई चर्चित हस्तियां भी इसका शिकार हो चुकी हैं. ताजा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है. ग्वालियर के एक कॉलेज स्टूडेंट प्रमोद कुमार दंडोतिया को इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने 46 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है.

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमोद के पैन कार्ड से दिल्ली और मु्ंबई में दो कंपनिया रजिस्टर्ड हैं. ये कंपनिया 2021 से काम कर रहीं हैं. लेकिन प्रमोद या उनके परिवार को इसकी कोई जानकारी नहीं थी. इस बात का खुलासा तब हुआ जब इनको इनकम टैक्स विभाग से नोटिस मिला.

इस मामले में प्रमोद का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने आगे बताया कि 

Advertisement

आयकर और GST के नोटिस के बाद मुझे पता चला कि मेरे PAN कार्ड के माध्यम से एक कंपनी रजिस्‍टर्ड हुई है, जो मुंबई और दिल्ली में चल रही है. मुझे नहीं पता यह कैसे हुआ.

मामला सामने आने के बाद स्टूडेंट ने पुलिस में पैन कार्ड फ्रॉड का मामला दर्ज कराया है. ASP शियाज केएम ने मीडिया को बताया कि

 स्टूडेंट की शिकायत मिली है. उसके अकाउंट से 46 करोड़ की लेनदेन हुई है. और इस संबंध में दस्तावेज की जांच की जा रही है. 

Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि इसके पैन कार्ड का दुरुपयोग करके एक कंपनी रजिस्टर्ड की गई है और इतनी बड़ी राशि का लेनदेन किया गया है.

ये भी पढ़ें - ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए तो RBI का ये नियम आपकी चवन्नी भी नहीं जाने देगा, बस एक शर्त है

अपने PAN की जांच ऐसे करें

कहीं आपके पैन कार्ड को कोई मिसयूज (PAN Card Missuse) तो नहीं किया जा रहा है? इसकी जांच करने के लिए सबसे पहले अपने क्रेडिट स्‍कोर को चेक करना चाहिए. अपना क्रेडिट स्कोर जांचने के लिए क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाइट पर जाएं. और अपनी वित्तीय जानकारी समेत अपना डेटा दर्ज करें. इसके बाद अपने फोन पर भेजे गए ओटीपी को वेरीफाई करें.
इसके बाद आपका क्रेडिट स्कोर स्क्रीन पर होगा. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके पैन का दुरुपयोग हुआ है या नहीं. अगर आपको कोई संदिग्ध लेनदेन दिखे तो अपने बैंक से सीधे संपर्क करें.

वीडियो: पूरे फ्रॉड की कहानी सुन समझ जाएंगे कि इससे बचने के लिए आपको क्या नहीं करना है

Advertisement