'जहां पर आपके (इमरान खान) के बच्चे पल रहे हैं. सिर्फ उस एरिया का नाम लें वो. मैं उस एरिया का नाम नहीं लूंगा. क्योंकि मुसलमान की जुबान पर वो नाम आ जाए तो वजू करना पड़ता है. सिर्फ इतना बताता हूं आपको. लेकिन आप खान साहेब से पूछिएगा उस एरिया का नाम. खान साहेब अगर वो नाम बता दें. तो उन्हें भी वजू करना पड़ जाएगा. अगर वो वजू करने में यकीन रखते हों तो.'इमरान खान के बच्चे यूके की मिडिलसेक्स यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं. इसी यूनिवर्सिटी का पहला नाम, मिडिलसेक्स लेने से परवेज राशिद हिचक गए. बता दें कि पनामा पेपर्स में नवाज शरीफ का नाम आने के बाद इमरान खान नवाज शरीफ के पीछे पड़े हुए हैं. खूब रैली कर रहे हैं. उसी का जवाब देते देते परवेज राशिद संस्कारी हो गए. देखिए पाकिस्तान का 'संस्कारी' वीडियो.. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/thehumorists/videos/969350609847650/"] परवेज राशिद का इतना कहना था कि ट्विटर वाले गुस्सा गए. ले हैशटैग पे हैशटैग चल गए.
'इमरान खान के बच्चे ऐसी जगह पढ़ते हैं कि नाम लिया तो वजू करना पड़ेगा'
बकौल नवाज शरीफ के खास मिनिस्टर.
Advertisement

फोटो - thelallantop
नमाज अता करने से पहले मुस्लिम वजू करते हैं. वजू इसलिए ताकि खुद को पवित्र किया जा सके. एकदम प्योर होकर खुदा की खुदाई जा सके. लेकिन क्या कोई ऐसा भी शब्द हो सकता है. जिसको कहने के बाद वजू की जरूरत पड़ जाए. इस बारे में इंफॉर्मेशन पाकिस्तान के इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी मिनिस्टर परवेज राशिद के पास से गिरी है. परवेज राशिद पाकिस्तान मुस्लिम लीग(N) पार्टी से हैं. इस हिसाब से 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' वाले पूर्व क्रिकेटर इमरान खान हुए विरोधी. अब पॉलिटिक्स में विरोधी होने से कुछ क्लीयर हो या न हो. एक चीज तो क्लीयर हो जाती है. बिना तर्क आरोप लगाने की आजादी मिल जाती है. परवेज राशिद भी लगा बैठे. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परवेज राशिद ने कहा,
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement















