The Lallantop

भारत में बैन के बाद अब फवाद खान को पाकिस्तान में भी काम नहीं मिलेगा!

इंडिया में पाबंदी लगी और पाकिस्तान में अब चाय बिकने लगी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
चाय बड़ी ही करामाती साबित हो रही है जी. इंडिया में मोदी जी ने चाय बेची और वो देश के पीएम बन गए. और अब चाय का रंग पाकिस्तान पर चढ़ गया है. एक तस्वीर ने चाय वाले को इत्ता बड़ा ब्रेक दे दिया कि वो सोच भी नहीं सकता था. खबर है फिल्म का ऑफर मिल गया है. फिल्म का नाम होगा 'The chai guy.' अभी पूरी तरह से इस खबर पर मोहर नहीं लगी है.
इस्लमाबाद के इतवार बाजार से एक फोटोग्राफर ने फोटो क्लिक की. और ट्विटर पर वायरल हो गई. twitter
इस्लमाबाद के इतवार बाजार से एक फोटोग्राफर ने फोटो क्लिक की. और ट्विटर पर वायरल हो गई.

अगर ये सच हुआ, तो मैं तो ये सोच रहा हूं कि अब फवाद खान का क्या होगा. क्योंकि सरहद के इस पार चाय बेचने वाले पीएम हैं और उस पार चाय बेचने वाला उनसे काम छीनने वाला है. और हां, अगर फैन की बात करें तो इस चाय वाले को सोशल मीडिया पर फवाद खान से भी ज्यादा खूबसूरत कहा जा रहा है. यानी कि अभी फिल्मों में आया भी नहीं और चुनौती सीधे फवाद खान को.
arshad

इंडिया में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर पाबंदी लगा दी गई है. पाकिस्तान में पहले से ही फ़िल्में कम बनती हैं, ऐसे में अगर चाय वाला भी एक्टिंग करने लगा तो फिर न इंडिया में काम और न पाकिस्तान में काम. ऐसे में तो फवाद खान को आराम ही करना पड़ेगा.
हुआ ये कि इस्लामाबाद के इतवार बाज़ार में चाय बेच रहे थे अरशद खान. एक फोटोग्राफर जिया अली उधर से गुजरीं. चाय वाले की नीली आंखें थीं. और संजीदा शख्सियत. बस कैमरा निकाला और एवईं उसकी फोटो खींच ली. सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड किया और वो फोटो ट्विटर पर ट्रेंड हो गया. बस ये कहिये किस्मत चमकनी थी चाय वाले की. अपनी नीली आंखों से फेमस हुआ और अब हीरो बनने की कगार पर आ पहुंचा है. एक कपड़ा कंपनी Fitin.pk है पाकिस्तान की. उसने तो अरशद खान से बातचीत भी कर ली है. मॉडलिंग करवाएंगे उनसे. और भी लोग हैं जो अरशद की पॉपुलैरिटी को भुनाने की जुगत में हैं.
पाकिस्तान के डायरेक्टर हैं सैयद नूर. कई कामयाब फ़िल्में बना चुके हैं पाकिस्तान में. उन्होंने ही अरशद खान के लिए फिल्म बनाने की बात की है. अगर ऐसा होता है तो अरशद खान के लिए ये एक बड़ा ब्रेक होगा. और वो अपने करियर को अच्छे से संवार सकते हैं, क्योंकि अभी उनकी उम्र महज़ 18 साल है और उन्हें एक्टिंग की ABCD सीखने में कोई दिक्कत नहीं होगी.


ये भी पढ़ें

पाकिस्तान में फेमस हो रहा है एक चाय वाला

हजरात, पाकिस्तानी हीरो चाय वाला मिल गया है!

 

Advertisement
Advertisement