The Lallantop

ऐसी आग लगी कि 'मेरे पास तुम हो' का ये पाकिस्तानी एक्टर मीम मटेरियल बन गया

अदनान 'मेरे पास तुम हो' सीरियल में नजर आए थे

Advertisement
post-main-image
अदनान सिद्दकी की सेल्फी पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम
'मस्त राम मस्ती में, आग लगे बस्ती में' ये वाली लाइन सुनते ही पहला मीम आपके दिमाग में उस बच्ची का आता होगा, जो जलते हुए घर के बाहर मुस्कराते हुए दिखाई देती है. अगर आपको याद न हो तो कोई बात नहीं. हम किस दिन काम आएंगे. पहले आप वो तस्वीर देखिए-
Girl In Front Of Burning House ये तस्वीर 2005 में वायरल हुई थी. इस तस्वीर में दिख रही लड़की का नाम Zoe Roth है. तस्वीर जब खींची गई तब वो चार साल की थीं. इस तस्वीर पर ढेरों मीम बने.

अब हुआ ये है बॉस कि इसी तरह का एक मीम इस बार पाकिस्तान से आया है. पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दकी (Adnan Siddiqui) के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर 'आग' लगा दी है. पूरी पंचायत जानने से पहले अदनान का पोस्ट देख लीजिए, जिसके कारण वो मीम के एपिसेंटर बने. इस सीरियल से फेमस हुए थे अदनान सिद्दकी
आगे बढ़ने से पहले, अगर आपको अदनान याद न आ रहे हों तो हम मदद कर देते हैं. पाकिस्तान का एक सीरियल था. बहुत फेमस. माने जब लास्ट एपिसोड आया तो जनता पछाड़ें मार के रो रही थी. भारत में भी लोगों ने उसे खूब देखा. नाम  'मेरे पास तुम हो'. इसमें अदनान ने शहवार अहमद का रोल किया था. जो सीरियल के मुख्य किरदार दानिश की बीवी का बॉस बना था. जिसके कारण दानिश की बीवी अपने पति और बच्चे को छोड़ शहवार के पास चली जाती है. वहीं से अदनान भारत में भी बहुत फेमस हुए. सीरियल का एक सीन तो बहुत ही ज़्यादा वायरल हुआ था. ये वाला,    

कस्टम ड्रग्स जला रहा था, ये सेल्फी ले रहे थे
अब वापस आते हैं उस पोस्ट पर. यह पोस्ट पाकिस्तानी एक्टर ने एक इवेंट के बाद शेयर किया था. यह इवेंट कस्टम की ओर से आयोजित कराया गया था. जिसमें विभाग पूरे साल तस्करों और अन्य स्थानों से जब्त ड्रग्स, शराब, सिगरेट वगैरह को जलाता है. इस इवेंट पर अदनान ने यहां गेस्ट के तौर पर हिस्सा लिया था. और इवेंट के बाद यहां के कुछ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की. उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा,
नशे के खिलाफ जंग छेड़ रहे हैं. कस्टम (प्रवर्तन) कराची द्वारा आयोजित जब्त माल के विनाश समारोह में नशीले पदार्थों को आग लगाई गई. नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे युवाओं और हमारे देश में जंग लगा रही है. (यह) एक सांकेतिक संदेश है कि इसे राख में बदलना है. मैं इस समारोह में अतिथि था जहां विभाग वर्ष भर तस्करी और अन्य जगहों से जब्त किए गए सामान को नष्ट करता है. इनमें शराब, सिगरेट, प्रतिबंधित सुपारी शामिल हैं; आज जो सामान नष्ट किए गए उसकी कीमत $2.5 मिलियन है.

बाकी सब तो ठीक जा रहा था लेकिन पोस्ट के आखिरी स्लाइड वाली उनकी सेल्फी काफी वायरल हो गई. जो उन्होंने जलते हुए 'माल' के सामने ली थी. मीमजीवियों को एक इस फोटो ने एक पिच दे दी, जिसपर अलग-अलग मीम बनाकर वे खेलने लगे. मलिक खुशाल खान ने इस मीम के सहारे पाकिस्तान की सभी पार्टियों पर निशाना साधा.

नोमान अकरम ने इसे 'पार्टी हो रही है' वाले मीम से जोड़कर नया मीम बना दिया: पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर कटाक्ष करते हुए अनिका नासिर ने ये मीम बनाया :  

पूर्व पीएम ही नहीं, इस मीम के लपेटों में पाक पीएम इमरान खान भी आए: कुछ ने बच्ची वाली मीम को भी जोड़ा:

इसी तरह के कई और मीम शेयर किए गए:





कोविड और ओमिक्रॉन की स्थिति पर भी लोगों ने मीम बना दिया : लोगों ने अदनान के सीरियल को भी जोड़कर मीम बनाया:

अंत में ये अदनान का रिएक्शन वाला, अगर आपको भी ये तस्वीर देख कर किसी मीम की याद आ रही है तो हमें कमेन्ट सेक्शन में ज़रूर बताइए.

Advertisement
Advertisement