बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने राजस्थान (Rajasthan) के श्री गंगानगर (Sri Ganganagar) से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. इसे गंगानगर में भारत की सीमा से कुछ किमी अंदर पकड़ा गया. बताया जाता है कि ये अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार कर कथित तौर पर नूपुर शर्मा की हत्या करने के लिए भारत आया था. वो भी चाकू लेकर.
11 इंच लंबा चाकू लेकर पाकिस्तान से भारत आया, कहा - "नूपुर शर्मा को मारना है"
BSF ने राजस्थान बॉर्डर पर पाकिस्तान के रिजवान अशरफ को पकड़ा.


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीएसएफ के एक अफसर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 16 जुलाई को रात करीब 11 बजे हिंदूमलकोट बॉर्डर पोस्ट से पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. बॉर्डर से गिरफ्तार हुए पाकिस्तानी नागरिक ने अपना नाम रिजवान अशरफ बताया है. बीएसएफ के मुताबिक पेट्रोलिंग टीम को यह नागरिक संदिग्ध स्थिति में दिखा था. इसके बाद इसे हिरासत में लिया गया. उसके पास से 2 चाकू मिले हैं, जिनमें से एक 11 इंच लंबा है. इसके अलावा धार्मिक किताब, कपड़े, खाना और थोड़ी सी रेत भी मिली है. पूछताछ में रिजवान अशरफ ने बताया कि वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कोठियाल शेख का रहने वाला है. (लल्लनटॉप को और करीब से जानें)
नूपुर शर्मा की हत्या करने के लिए बॉर्डर पार किया!एएनआई के मुताबिक शुरुआती जांच में रिजवान अशरफ ने बताया कि वह बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा से बेहद नाराज है क्योंकि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी. श्री गंगानगर के एसपी आनंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया,
'24 साल के रिजवान अशरफ ने बताया कि वह नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में उनके खिलाफ कार्रवाई करने के इरादे से बॉर्डर पार करके पाकिस्तान से हिंदुस्तान आया है. हालांकि, उसे पता नहीं है कि वह भारत में कहां रहती हैं. लेकिन उसे धार्मिक रूप से इतना भड़काया गया कि वह सीमा पार करके भारत आ गया. उसका पाकिस्तान में ब्रेनवॉश किया गया है.'
पुलिस की ओर से ये भी बताया गया है कि रिजवान शेख कथित तौर पर नूपुर शर्मा की हत्या करने से पहले अजमेर शरीफ दरगाह जाना चाहता था.
आईबी और सेना के खुफिया विभाग कर रहे पूछताछबीएसएफ के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद रिजवान अशरफ को आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद उसे राजस्थान की एक कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने रिजवान को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. बताते हैं कि राजस्थान की पुलिस ने देश की खुफिया एजेंसियों को भी इसके बारे में जानकारी दे दी है. जिसके बाद आईबी, रॉ और सेना के खुफिया विभाग की कुछ टीमें उससे पूछताछ करने पहुंची हैं.
वीडियो देखें : नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहे युवक पर चाकू से हमला




















