The Lallantop

8 साल की बच्ची से रेप कर छत से फेंका, मौत

कराची: खरोंच लगने पर फूंक मरवाने के लिए अम्मी के पास दौड़ने वाली बच्ची का नन्हा सा शरीर चोटों के निशान से भरा हुआ था.

Advertisement
post-main-image
symbolic image, फोटो क्रेडिट: Reuters
आठ साल की बिटिया. बिटिया लिखना, पुकारना कितना प्यारा लगता है न. बिटिया सुनते ही तमाम ख्याल दिमाग में आ जाते हैं. बिटिया कित्ती छोटी होती होगी. कैसी समझ होती होगी. वो क्या सोचती होगी. शायद ज्यादातर वक्त पैल्लो दिग्गो और पकड़म पकड़ाई खेलने में ही बिताती होगी. पर बिटिया की मासूमियत और खेलने की उम्र से कुछ दरिंदों को क्या ही मतलब. बुद्धि का इस्तेमाल पिशाची कामों में जो करना होता है. बिटिया होगी, जिसकी होगी. इंसानी शक्ल में घूम रहे कुछ दरिंदों को मतलब तो सिर्फ अपनी ठरक से होता है.
पाकिस्तान के कराची में एक 8 साल की बिटिया से रेप हुआ. बिटिया को खूब मारा गया. खरोंच लगने पर फूंक मरवाने के लिए अम्मी के पास दौड़ने वाली बच्ची का नन्हा सा शरीर चोटों के निशान से भरा हुआ था. रेप करने वाले का जब रेप कर घटिया मन भर गया तो उसने बच्ची को उठाया और उसी के घर की छत से नीचे फेंक दिया. बच्ची अब इस दुनिया में नहीं है. बच्ची का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने कहा, 'बच्ची के साथ पहले रेप किया गया. सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं.' बताते हैं कि बच्ची का परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार नहीं हो रहा था. पुलिस इस एंगल से भी केस की जांच कर रही है. केस में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने बताया कि बच्ची का परिवार कह रहा है कि बिटिया खेलने गई थी, वहीं से गिरकर मौत हुई है. जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो चुकी है. सोसाइटी फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ द राइट्स ऑफ द चाइल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में रोज 10 बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं होती हैं. 2015 में 3768 बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज किए गए. दर्ज किए गए, यानी ऐसे बहुत से मामले हैं जो अब तक रिकॉर्ड से बाहर हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement