The Lallantop

Apple ने बढ़ा दिए दाम, 10 हजार से 1 लाख रुपये तक महंगे हुए प्रोडक्ट

ऐप्पल प्रोडक्टस की कीमतों में बदलाव भारत की वेबसाइट (Apple Price Increase) पर भी दिखने लगे हैं. कई MacBook मॉडल अब उनके लॉन्च के समय की कीमतों की तुलना में काफी ज़्यादा कीमतों पर लिस्ट हुए हैं.

Advertisement
post-main-image
Apple ने बढ़ाए दाम

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Apple ने भारत में अपने MacBook और iPad मॉडल्स की कीमतों में 10 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की वृद्धि की है, जिसमें MacBook Air और MacBook Pro के दाम भी शामिल हैं।
  • मूल कारण RAM की कीमतों में वृद्धि है, जो पिछले कुछ महीनों में 60-65 प्रतिशत तक बढ़ी है, AI तकनीक की बढ़ती मांग के चलते RAM की खपत तीन गुना हुई है।
  • कीमतों में वृद्धि के कारण उपभोक्ताओं को Apple प्रोडक्ट खरीदने में अधिक खर्च करना पड़ेगा और iPhone की कीमतों में भविष्य में भी बढ़ोतरी की संभावना बनी रहेगी।

Apple देरी से आया मगर दुरुस्त तो नहीं आया. बाकी कंपनियों से कई महीनों के बाद उसने अपने प्रोडक्टस के दाम बढ़ाए (Apple Price Increase) लेकिन भयंकर बढ़ाए. ऐप्पल प्रोडक्ट 10 हजार से लेकर 1 लाख तक महंगे हो गए हैं. सीईओ टिम कुक ने पिछले हफ्ते ही कह दिया था कि रैम की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से प्रोडक्टस के दाम बढ़ाना ही पड़ेंगे. नतीजतन Apple ने भारत में अपने MacBook और iPad लाइनअप की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसमें कुछ मॉडल्स की कीमतों में 1 लाख रुपये तक की भारी बढ़ोतरी हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऐप्पल प्रोडक्टस की कीमतों में बदलाव भारत की वेबसाइट पर भी दिखने लगे हैं. कई MacBook मॉडल अब उनके लॉन्च के समय की कीमतों की तुलना में काफी ज़्यादा कीमतों पर लिस्ट हुए हैं.

# MacBook Neo भी महंगा हो गया: ऐप्पल का बजट लैपटॉप जिसकी बहुत ज्यादा ही डिमांड है, वो 10 हजार रुपये महंगा हो गया है. बेस मॉडल अब 69,900 की जगह 79,900 का हो गया है. 512 GB मॉडल अब 89900 का मिलेगा.

Advertisement

# MacBook Air 13-inch (M5) का दाम तो सीधे-सीधे 30 हजार रुपये बढ़ गया है. 1,44,900 डिवाइस अब 1,79,900 का हो गया है.

# MacBook Pro 14-inch (M5, 16GB RAM) में 70 हजार बढ़ गए हैं. कस्टमर को अब 1,69,900 की जगह 2,39,900 रुपये चुकाने पड़ेंगे.

# MacBook Pro 14-inch (M5 Max variant) खरीदने के लिए पूरे 1 लाख रुपये एक्स्ट्रा लगेंगे.

Advertisement

# iPad Air 11-inch (M4) का दाम 25 हजार बढ़कर, 64,900 से 89,900 हो गया है.

# iPad Pro (256GB, M5) मॉडल भी 99,990 की जगह 1,39,900 का हो गया है.

फिलहाल के लिए आईफोन के दाम नहीं बढ़े हैं मगर बढ़ेंगे तो जरूर. इसलिए अगर आपको भी आईफोन लेना है तो सेल का इंतजार किए बिना जल्दी से लपक लो.

क्या है दाम बढ़ने की वजह

मार्केट में RAM इन्फ्लेशन आई हुई है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 512GB मेमोरी के दाम में पिछले कुछ महीनों में 65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. अकेले सैमसंग ने मेमोरी चिप का दाम 60 फीसदी तक बढ़ा दिया है. प्रोडक्शन कम नहीं हुआ. बल्कि खपत बढ़ गई है. रैम को सुरसा की तरह निगलने वाले का नाम है AI. रैम की डिमांड पिछले 18 महीनों में तीन गुना हो गई है. दरअसल AI का पूरा गेम ही रैम बोले तो मेमोरी पर टिका हुआ है.

वीडियो: क्या अक्षय कुमार स्टारर 'स्काय-फोर्स' की कॉर्पोरेट बुकिंग हुई थी?

Advertisement