The Lallantop

पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद में आत्मघाती हमला, 46 की मौत, 150 घायल

नमाज पढ़कर उठे लोग धमाका हो गया!

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान में एक बार फिर मस्जिद को निशाना बनाया गया है | फोटो: आजतक

पाकिस्तान (Pakistan) के पेशावर (Peshawar) में एक मस्जिद पर आत्मघाती हमला हुआ है. इसमें कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है. और 150 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. पाकिस्तानी समाचार पत्र डॉन के मुताबिक सोमवार, 30 जनवरी को ये ब्लास्ट पेशावर की पुलिस लाइंस के पास स्थित एक मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद हुआ. समय दोपहर करीब डेढ़ बजे का था. बताते हैं कि धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

स्थानीय लेडी रीडिंग हॉस्पिटल के प्रवक्ता मोहम्मद असीम ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है, कुछ की हालत काफी गंभीर है. इलाके की पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई है और सिर्फ एंबुलेंस को ही आने दिया जा रहा है. पेशावर के एक पुलिस अधिकारी सिकंदर खान ने कहा कि मस्जिद की इमारत का एक हिस्सा पूरी तरह ढह गया है. इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है. मलबे को हटाने का काम भी शुरू हो चुका है.

Advertisement
मस्जिद में हुए और भी धमाके

इससे पहले भी पाकिस्तान में मस्जिद पर हमले के मामले सामने आते रहे हैं. आजतक के मुताबिक 16 मई 2022 को पाकिस्तान के कराची में एक ब्लास्ट हुआ था. यहां MA जिन्ना रोड पर मेमन मस्जिद के पास विस्फोट हुआ था. इसमें एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि 8 लोग घायल हो गए थे. घायलों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था.

कराची में 13 मई 2022 को भी एक बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी. जबकि 13 लोग जख्मी हो गए थे. ये ब्लास्ट कराची के सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाके सदर में हुआ था. पुलिस ने बताया था कि ब्लास्ट एक होटल के बाहर कूड़ेदान में हुआ. चश्मदीद का कहना था कि ब्लास्ट इतना भयानक था कि आसपास के अपार्टमेंट, दुकानों, कारों की खिड़कियां टूट गईं और आग लग गई.

वीडियो: PoK में बवाल बढ़ा, एक्टिविस्ट बोले- 1971 की तरह पाकिस्तानी सेना भारत के सामने करे सरेंडर

Advertisement

Advertisement